प्रभारी मंत्री ने चिकित्सक, औषधी की उपलब्धता सहित कैंप व्यवस्था की तैयारियों लिया व्यौरा

 प्रभारी मंत्री ने चिकित्सक, औषधी की उपलब्धता सहित कैंप व्यवस्था की तैयारियों लिया व्यौरा 

17 मार्च 2026 से आयोजित वृहद स्वास्थ्य शिविर की समीक्षा बैठक सपन्न






शिवपुरी 7 मार्च 2026।। रोटरी क्लब इंटर नेशनल एवं श्रीमंत माधव राव सिंधिया स्वास्थ्य सेवा मिशन द्वारा 17 मार्च 2026 से मेडीकल कालेज शिवपुरी एवं सीएम राइज स्कूल के परिसर में आयोजित होने जा रहे वृहद स्वास्थ्य शिविर की तैयारियों का जायजा लेने प्रभारी मंत्री प्रधुम्मन सिंह तोमर आज देर शाम शिवपुरी पहुंचे जहां उन्होंने कलेक्ट्रेट सभागार में शिविर  की व्यवस्थाओं से जुडे अधिकारी कर्मचारियों से तैयारियों का व्यौरा लिया। 

उल्लेखनीय है कि प्रभारी मंत्री प्रधुम्मन सिंह तोमर एक कार्यक्रम में शिरकत कर गुना से सडक मार्ग द्वारा ग्वालियर जा रहे थे । इसी दौरान शिवपुरी में रूककर उन्होंने चिकित्सा , नगर पालिका सहित प्रशासनिक अधिकारियों को कलेक्ट्रेट सभागार में बुलाकर 17 मार्च 2026 से 24 मार्च 2026 तक रोटरी क्लब इंटर नेशनल एवं श्रीमंत माधव राव सिंधिया स्वास्थ्य सेवा मिशन द्वारा आयोजित शिविर की तैयारियों का व्यौरा अधिकारियों से लिया। बैठक में प्रभारी मंत्री विशेषज्ञ चिकित्सकों एवं औषधियों की उपलब्धता, रोगियों की पैथलॉजी जांच, कैंप में साफ सफाई और बिजली पानी की उपलब्धता पर चर्चा की। जिसमें कलेक्टर शिवपुरी रविन्द्र कुमार चौधरी ने उन्हें आश्वस्त कराया कि कैंप हेतु चिकित्सक की उपलब्धता हो जाएगी वहीं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संजय ऋषीश्वर ने चिकित्सकों की उपलब्धता हेतु संभागीय स्तर पर दिनांक 8 मार्च 2026 को ग्वालियर में बैठक आयोजित होने की जानकारी दी, वहीं औषधी की उपलब्धता हेतु राज्य स्तर पर किए जा रहे पत्राचार और प्रयासों से अवगत् कराया। बैठक साफ सफाई और पेयजल की उपलब्धता पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी द्वारा जानकारी दी गई वहीं विधुत की उपलब्धता सुनिश्चित हो सके इसके संबंध में विधुत विभाग के अधिकारियों ने अपनी बात रखी। 

बैठक में शिवपुरी विधायक देवेन्द्र जैन, कलेक्टर रविन्द्र कुमार चौधरी, पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौर, भाजपा जिलाध्यक्ष जसवंत जाटव, सीईओ जिला पंचायत विजय राज, डीन मेडीकल कालेज डॉ डी परमहंस, सीएमएचओ डॉ संजय ऋषीश्वर,  सिविल सर्जन डॉ वीएल यादव, मेडीकल अधीक्षक डॉ आशुतोष चौसीकर, सहित नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा, भाजपा महामंत्री लवलेश जैन, केपी परमार सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url