पुलिस अधीक्षक शिवपुरी के निर्देशन मे आगामी त्योहारों के मद्देनजर जिले मे शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिये थाना स्तर पर पुलिस अधिकारियों के द्वारा शांति समिति एवं गणमान्य नागरिकों के साथ बैठक ली एवं लोगों को त्योहारों मे शांति व आपसी सौहार्द बनाये रखने की अपील की
पुलिस अधीक्षक शिवपुरी के निर्देशन मे आगामी त्योहारों के मद्देनजर जिले मे शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिये थाना स्तर पर पुलिस अधिकारियों के द्वारा शांति समिति एवं गणमान्य नागरिकों के साथ बैठक ली एवं लोगों को त्योहारों मे शांति व आपसी सौहार्द बनाये रखने की अपील की।
पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री अमन सिंह राठौड़ द्वारा आगामी त्योहारों को लेकर सभी थाना प्रभारियों एवं समस्त एसडीओपीगणों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में शांति समिति की बैठक लेने के लिए निर्देशित किया गया है, पुलिस अधीक्षक शिवपुरी के द्वारा जिले मे त्योहारों के चलते किसी भी प्रकार की शांति भंग एवं अपरिहार्य स्थिति के निर्मित होने के बचाव के लिये पहले से तैयारियां करने हेतु समस्त पुलिस अधिकारियों को हिदायत दी गयी है, पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना क्षेत्र मे गणमान्य नागरिकों एवं शांति समिति के सदस्यों के साथ समन्वय स्थापित कर क्षेत्र मे शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को बनाये रखेंगे।
पुलिस अधीक्षक शिवपुरी के निर्देशन मे जिले के समस्त थाना प्रभारियों के द्वारा शांति समिति सदस्यों, गणमान्य नागरिकों एवं पत्रकार बंधुओं के साथ बैठक ली गयी, शांति समिति की बैठक मे आगामी त्योहारों होली, गुडी पडवा, चेती चांद, ईद उल फितर, नवरात्री आदि त्योहारो एवं स्कूली परीक्षाओं को दृष्ठिगत रखते हुये क्षेत्र में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को बनाये रखने की अपील की है । बैठक मे पुलिस द्वारा आये हुये सभी सदस्यों को बताया गया कि क्षेत्र मे किसी प्रकार की अपवाह या अपराध की सूचना मिलती है तो तुरंत पुलिस की सूचना दें जिससे आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जा सके, पुलिस द्वारा लोगों से अपील की है कि त्योहारों मे नशा न करें, वाहन तेज न चलायें, सुरक्षा के साथ त्यार मनाये, तेज आवाज मे डीजे न चलायें, किसी भी सूचना पर विश्वास करने से पहले उसकी सत्यता को जानें एवं शांति व सौहारदपूर्ण त्योहार मनाये।



