थाना फिजीकल पुलिस द्वारा आगामी त्योहारों एवं स्कूली परीक्षाओं के मद्देनजर थाना क्षेत्र मे शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को बनाये रखने के लिये थाना क्षेत्र के हॉटल ढाबों को चैक किया एवं मैरिज गार्डन व डीजे संचालकों को निर्देशों का पालन करने के लिये बताया।

थाना फिजीकल पुलिस द्वारा आगामी त्योहारों एवं स्कूली परीक्षाओं के मद्देनजर थाना क्षेत्र मे शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को बनाये रखने के लिये थाना क्षेत्र के हॉटल ढाबों को चैक किया एवं मैरिज गार्डन व डीजे संचालकों को निर्देशों का पालन करने के लिये बताया।




पुलिस अधीक्षक श्री अमन सिंह राठौड़ जी के द्वारा आगामी त्योहारों के मद्देनजर जिले मे शांति एवं कनून व्यवस्था को बनाये रखने के लिये थाना क्षेत्र मे समन्वय स्थापित करते हुये अवैध गतिविधियों एवं शांति भंग करने का प्रयास करने बाले तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने हेतु निर्देश दिये गये हैं ।

 पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा दिये गये निर्देशों के पालन मे थाना फिजीकल द्वारा आगामी त्योहार, होली, गुडी, पडवा, चेती चांद. ईद उल फितर, नवरात्री एवं स्कूलों की परीक्षा को दृष्ठिगत रखते हुये क्षेत्र में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को बनाये रखने के लिये थाना फिजीकल क्षेत्र के होटल सोनचिरैया, होटल सुखसागर, टूरिस्ट विलेज, दालचीनी होटल, जायका होटल, जय माँ होटल मे जाकर सुरक्षा व्यवस्थाओं की जांच की गयी एवं आने-जाने बाले लोगों का रिकॉर्ड सुरक्षित करते हुये सीसीटीव्ही कैमरों से निगरानी हेतु सभी हॉटल संचालकों को बताया गया ।

इसी के साथ फिजीकल थाना क्षेत्र के मेरिज गार्डनों बालाजी गार्डन, पारस गार्डन, संस्कार गार्डन के संचालको एवं डीजे संचालको को स्कूली परीक्षाओं को दृष्टिगत रखते हुये डीजे नियत डेसीमल मे बजाने  तथा रात्री 10.00 बजे के बाद डीजे पर पूर्णत प्रतिबंध रखने की समझाईस दी गई व लापरवाही बरतने पर डीजे संचालकों के विरुध कोलाहल अधिनियम के तहत कार्यवाही करने के निर्देश दिये है ।

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url