थाना बदरवास पुलिस कि सक्रियता से पाँच साल की बच्ची को तत्काल खोज कर परिवार से मिलाया।

थाना बदरवास पुलिस कि सक्रियता से पाँच साल की बच्ची को तत्काल खोज कर परिवार से मिलाया।


पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री अमन सिंह राठौड द्वारा जिले में लापता बालक बालिकाओ की दस्तयावी हेतु जिले के समस्त थाना प्रभारियो को निर्देश दिये गये हैं थाना बदरवास थाना प्रभारी निरीक्षक कृपाल सिहं राठौड द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संजीव मुले एवं अनुविभागीय अधिकारी कोलारस श्री संजय मिश्रा के निर्देशन में दिनांक 27.03.2026 को मानसी जाटव पुत्री सोनू जाटव निवासी पौहरी की बदरवास कस्वा मेंअपने नाना के घर पर आई थी जो आज कन्याभोज करने गई थी वापस आते समय रास्ता भूल गई जिसे आमजनता वाले व्यक्ति थाना बदरवास पर लेकर आये । थाना प्रभारी निरीक्षक कृपाल सिहं राठौड को अवगत कराया थाना प्रभारी द्वारा गम्भीरता से लेते हुये लापता बालिका की शोसल मीडिया पर फोटो प्रकाशित की गयी तो ज्ञात हुआ लापता बालिका सोनू जाटव निवासी पोहरी की हे जो अपने नाना नानी के घर वदरवास में आई थी। बालिका के नाना व नानी कमला जाटव पत्नि गंगाराम जाटव उम्र 45 साल निवासी साक्षी गार्डन के पास बदरवास को बुलाया जाकर गुम हुई बालिका को सुपुर्द किया गया। गुम हुई बालिका की मां एवं नानी अपनी पाँच साल की गुम हुई बालिका से मिलकर काफी खुश हुये व परिवार जनो ने पुलिस टीम थाना बदरवास एवं शिवपुरी पुलिस अधीक्षक महोदय का धन्यवाद ज्ञापित किया।


उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरी कृपाल सिहं राठौड, सउनि० गोपाल बाबू, सउनि० राकेशशिवहरे, सउनि) विवेक भट्ट, प्रआर 374 गजेन्द्र सिंह परिहार, आर0 अनित बुनकर, आर० भोला, आर0 दीनू रघुवंशी की विशेष भूमिका रही।

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url