फिजिकल थाना अंतर्गत आने वाली शराब की दुकान पर कल पत्रकार पर हमला बर्दाश्त नहीं।।



फिजिकल थाना अंतर्गत आने वाली शराब की दुकान पर कल पत्रकार पर हमला बर्दाश्त नहीं।।

शिवपुरी(मध्य प्रदेश) होली पर सरकारी फरमान की उड़ी धज्जियां दिन में खुलेआम विकी फिजिकल शराब दुकान पर शराब कवरेज करने गए पत्रकार आदर्श परिहार पर फिजिकल वाइन शॉप के गुंडो ने किया हमला पुलिस बनी मूकदर्शक मामले के अनुसार फिजिकल वाइन शॉप पर हुए विवाद को कवरेज कर रहे पत्रकार आदर्श परिहार पर जानलेवा हमला हुआ जिसमें उनके शरीर पर कई गंभीर चोटों के निशान है फिजिकल थाने पर जब आदर्श परिहार पहुंचे तब थाना इंचार्ज नम्रता भदोरिया द्वारा कोई कार्रवाई इन गुंडो के खिलाफ नहीं की गई आज पुलिस विभाग द्वारा होली काआयोजन होने के कारण पुलिस अधीक्षक महोदय से आधिकारिक मुलाकात नहीं हो पाई है कल प्रेस क्लब जिला शिवपुरी और शिवपुरी के पत्रकार दोपहर 12:00 बजे इस घटना के साथ-साथ पुरानी शिवपुरी थाने में हुई उन बेकसूर बच्चों के विषय में पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौर से मुलाकात कर उचित कार्रवाई की मांग प्रेस क्लब शिवपुरी द्वारा की जाएगी आज जब पुलिस होली मिलन समारोह में पत्रकार आदर्श परिहार को रंग लगाने की कोशिश की गई तब उनके सर पर गंभीर चोट का निशान होने के साथ-साथ शरीर के कई हिस्सों में चोट के निशान है शिवपुरी शहर में बढ़ रही गुंडागर्दी का पुलिस द्वारा समर्थन किया जाना अत्यंत अशोभनीय है पुलिस के पत्रकार हमेशा से सहयोगी रहे हैं पर अब पत्रकारों को ही पुलिस के सामने अपराधी लोग निशाना बनाएंगे और उन पर पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी यह अत्यंत नंदिनीय है।

पत्रकार आदर्श ने त्योहारों के चलते शांति बनाए रखकर पूरे मामले को दबाया खुद पर हुए हमले की जानकारी किसी को भी नहीं दी लेकिन जब रंग लगाते पत्रकारों में उनके शरीर पर चोटों के निशान देखे तब इस मामले का खुलासा हुआ है इस घटना से पत्रकार जगत में भारी रोष व्याप्त है कल बड़ी संख्या में पत्रकार पुलिस अधीक्षक महोदय से मुलाकात कर दोषियों पर गंभीर कार्रवाई की मांग करेंगे।।


Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url