प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से “ कृषि और ग्रामीण परिवर्तन ” विषय पर आयोजित बजट के बाद के वेबिनार क...
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से “कृषि और ग्रामीण परिवर्तन” विषय पर आयोजित बजट के बाद के वेबिनार को संबोधित किया। इस वेबिनार में उर्वरक विभाग के अंतर्गत आने वाली कंपनियों के प्रतिनिधि और लाखों किसानों ने देशभर से हिस्सा लिया।
उर्वरक विभाग के मुताबिक इस वेबिनार देश भर के लगभग सभी राज्यों के किसान जुटे। कार्यक्रम में करीब 16 लाख लोग प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्रों (PM-KSKs) के माध्यम से जुड़े और प्रधानमंत्री के संबोधन को लाइव सुना। समृद्धि केंद्रों के जरिए वेबिनार में करीब 12 लाख पुरूष और 4 लाख महिला किसान शामिल रहे।
इस संबोधन में देश भर की 23 उर्वरक कंपनियों के शीर्ष अधिकारियों ने भी हिस्सा लिया। उर्वरक विभाग के मुताबिक सभी 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से लोग जुड़े जिनमें से ज्यादातर किसान थे। एनएफएल, आरसीएफ सहित उर्वरक विभाग के अधीन आने वाली सभी सरकारी कंपनियों, सहकारी संस्था इफको, कृभको व निजी कंपनियों ने वेबिनार में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
अपने संबोधन में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि केंद्रीय बजट ने कृषि और ग्रामीण परिवर्तन को नई दिशा दी है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य किसानों की आय बढ़ाना, कृषि क्षेत्र को सशक्त बनाना और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करना है। उन्होंने बताया कि पिछले सालों में कृषि क्षेत्र में निवेश, आधुनिक तकनीक और बेहतर बुनियादी ढांचे के विकास से उत्पादन बढ़ा है और किसानों के लिए नए अवसर भी पैदा हुए हैं।
प्रधानमंत्री ने कहा कि आज पूरी दुनिया स्वास्थ्य के प्रति अधिक जागरूक हो रही है, जिसके कारण जैविक और रसायन मुक्त खाद्य पदार्थों की मांग तेजी से बढ़ रही है। यह भारत के किसानों के लिए वैश्विक बाजार में अपनी पहचान मजबूत करने का अवसर है।
प्रधानमंत्री ने विश्वास जताया किया कि इस वेबिनार से मिले सुझाव कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने में सहायक साबित होंगे।
बजट के बाद के वेबिनार सीरीज के तहत प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने तीसरे सत्र को संबोधित किया।



