गेहूँ उपार्जन हेतु किसान पंजीयन की तिथि 10 मार्च तक बढ़ाई गई

गेहूँ उपार्जन हेतु किसान पंजीयन की तिथि 10 मार्च तक बढ़ाई गई

शिवपुरी, 6 मार्च 2026/ रबी विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर गेहूँ उपार्जन के लिए किसानों के पंजीयन की अंतिम तिथि पूर्व में 07 मार्च 2026 निर्धारित की गई थी। किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए शासन द्वारा पंजीयन की अवधि बढ़ाकर अब 10 मार्च 2026 कर दी गई है।

जिला आपूर्ति अधिकारी ने जिले के सभी किसान भाइयों से अपील की है कि वे अपनी गेहूँ उपज को समर्थन मूल्य पर विक्रय करने हेतु 10 मार्च 2026 तक आवश्यक दस्तावेजों के साथ नजदीकी पंजीयन केन्द्रों पर अथवा निर्धारित अन्य माध्यमों से पंजीयन अवश्य कराएं, ताकि उन्हें शासन की योजना का लाभ प्राप्त हो सके।


Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url