बदरवास में सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाइजर भर्ती कैंप आयोजित





बदरवास में सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाइजर भर्ती कैंप आयोजित

शिवपुरी, 6 मार्च 2026/ भारतीय सुरक्षा दस्ता परिषद, नई दिल्ली एवं भारत सरकार के पसारा एक्ट 2005 के अंतर्गत जिला रोजगार कार्यालय शिवपुरी के सहयोग से सिक्योरिटी स्किल काउंसलिंग इंडिया लिमिटेड, जयपुर द्वारा ग्रामीण एवं शहरी शिक्षित युवाओं के लिए सुरक्षा जवान भर्ती कैंप का आयोजन आज शुक्रवार को जनपद पंचायत बदरवास में किया गया। भर्ती अधिकारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि कैंप में विभिन्न गांवों से कुल 25 युवाओं ने भाग लिया, जिनमें से निर्धारित शारीरिक मापदंड के आधार पर 17 युवाओं का चयन किया गया।

कमांडेंट कपिल शर्मा ने जानकारी दी कि जिले में आगामी दिनों में भी भर्ती कैंप आयोजित किए जाएंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 9 मार्च को जनपद पंचायत कोलारस, 10 मार्च को जनपद पंचायत खनियाधाना, 11 मार्च को जनपद पंचायत पिछोर, 12 मार्च को ग्रामीण आजीविका भवन करैरा तथा 13 मार्च को जनपद पंचायत नरवर में भर्ती कैंप आयोजित किए जाएंगे। यह कैंप प्रातः 11 बजे से शाम 3 बजे तक आयोजित होंगे। चयनित युवाओं को जयपुर में एक माह का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा, जिसके उपरांत उन्हें विभिन्न औद्योगिक एवं महत्वपूर्ण संस्थानों में रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को ₹14,000 से ₹25,000 तक मासिक वेतन के साथ पीएफ, पेंशन, ग्रेच्युटी, मेडिकल सुविधा, वेतन वृद्धि, प्रमोशन एवं बीमा जैसी सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थियों की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास, आयु 19 से 40 वर्ष तथा न्यूनतम ऊंचाई 168 सेंटीमीटर निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों को भर्ती स्थल पर 10वीं की अंकसूची की फोटो कॉपी, आधार कार्ड तथा दो पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाना अनिवार्य होगा। चयनित उम्मीदवारों को ₹350 का पंजीयन शुल्क क्यूआर कोड के माध्यम से जमा करना होगा। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक अभ्यर्थी www.ssciindia.com वेबसाइट अथवा मोबाइल नंबर 9079850906 पर संपर्क कर सकते हैं।


Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url