आज इन क्षेत्रों में विद्युत प्रवाह बंद रहेगा
आज इन क्षेत्रों में विद्युत प्रवाह बंद रहेगा
शिवपुरी, 6 मार्च 2026/ 11 के.व्ही मनियर एवं फतेहपुर फीडर तथा 33 के.व्ही. खरेह एवं मड़ीखेड़ा फीडरों पर मेंटीनेंस का कार्य किये जाने के कारण 7 मार्च को उक्त फीडरों से जुड़े क्षेत्रों में विद्युत प्रदाय बन्द रहेगा।
उक्त 11 के.व्ही मनियर एवं फतेहपुर फीडर के बंद रहने से सुबह 06 से प्रातः 11 बजे तक मनियर बीज गोदाम, दुबे नर्सरी, लालमाटी, मुदगल कॉलोनी, फतेहपुर, शारदा कॉलोनी, फतेहपुर गांव, जाटव मोहल्ला, परिहार मोहल्ला, 26 नं. कोठी के पास आदि संबंधित क्षेत्र प्रभावित रहेंगे। इसी प्रकार 33 के.व्ही. खरैह एवं मड़ीखेड़ा फीडरों के बंद रहने से सुबह 06 से प्रातः 11 बजे तक 33/11 के.व्ही. उपकेन्द्र खरेह, देहरदा गणेश पचावली एवं ऐजवारा से जुड़े समस्त क्षेत्र तथा 33/11 के.व्ही. उपकेन्द्र मढीखेडा एवं पड़ोरा से जुड़े समस्त क्षेत्र प्रभावित रहेंगे।