बृहद विधिक सेवा शिविर का आयोजन आज
बृहद विधिक सेवा शिविर का आयोजन आज
मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजेंद्र प्रसाद सोनी के निर्देशन तथा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शिवपुरी रंजना चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में 28 मार्च 2026 को प्रातः 10.30 बजे से वन विद्यालय, शिवपुरी में बृहद विधिक सेवा शिविर का आयोजन किया जाएगा।
उक्त शिविर में आमजन को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी प्रदान की जाएगी। साथ ही पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ भी उपलब्ध कराया जाएगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आमजन से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में उपस्थित होकर योजनाओं का लाभ लेने की अपील की गई है।