शिवपुरी। थाना कोतवाली पुलिस ने अपहरण और मारपीट के चर्चित मामले में फरार चल रहे 5 हजार रुपये के इनामी आरोपी आकाश उर्फ विशाल शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को मेडिकल कॉलेज शिवपुरी के पास से पकड़कर न्यायालय में पेश किया गया।


 शिवपुरी। थाना कोतवाली पुलिस ने अपहरण और मारपीट के चर्चित मामले में फरार चल रहे 5 हजार रुपये के इनामी आरोपी आकाश उर्फ विशाल शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को मेडिकल कॉलेज शिवपुरी के पास से पकड़कर न्यायालय में पेश किया गया।


जानकारी के अनुसार एसपीएस स्कूल के सामने रहने वाली फरियादिया नीलम गुहारिया ने 8 मई 2026 को कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी बेटी पिछले तीन वर्षों से पुष्पेन्द्र चौहान के साथ इंदौर में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। दोनों की तीन माह की एक बच्ची भी है। महिला ने आरोप लगाया कि अक्टूबर 2025 से परेशान किए जाने के कारण उसकी बेटी शिवपुरी आकर रहने लगी थी।

रिपोर्ट के मुताबिक 8 मई की रात करीब 8:30 बजे पुष्पेन्द्र चौहान अपने 8-10 साथियों के साथ कार से घर पहुंचा और बेटी व नातिन को जबरदस्ती अपने साथ ले गया। विरोध करने पर फरियादिया और उसके पति के साथ हॉकी और डंडों से मारपीट की गई, जिससे उन्हें चोटें आईं।

मामले में थाना कोतवाली में विभिन्न धाराओं सहित एससी-एसटी एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। पुलिस अधीक्षक  के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  एवं नगर पुलिस अधीक्षक  के मार्गदर्शन में कोतवाली टीआई रोहित दुबे ने अलग-अलग टीमें गठित कीं।

पुलिस ने तकनीकी सहायता और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पहले मुख्य आरोपी पुष्पेन्द्र चौहान को गिरफ्तार किया था। इसके बाद दो अन्य इनामी आरोपी टिंकल सोलंकी और राजा कुशवाह को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। अब फरार चल रहे 5 हजार रुपये के इनामी आरोपी आकाश उर्फ विशाल शर्मा को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

इस कार्रवाई में टीआई रोहित दुबे सहित कोतवाली थाना स्टाफ और साइबर सेल शिवपुरी की विशेष भूमिका रही।

Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url