पैराडाइज पब्लिक हायर सेकंडरी स्कूल बैराड़ मैं वार्षिक उत्सव संपन्न।

 पैराडाइज पब्लिक हायर सेकंडरी स्कूल बैराड़ मैं वार्षिक उत्सव संपन्न। 

बैराड़ /




पैराडाइज पब्लिक हायर सेकंडरी स्कूल बैराड़ मैं आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में नन्हे मुन्ने छात्र,छात्राओं ने शानदार प्रस्तुतियां दी,कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई,इसके बाद एक से बढ़ कर एक प्रस्तुतियों ने ऐसा समां बांधा की दर्शक रात 9 बजे तक टस से मस नहीं हुए।वार्षिक उत्सव में  देश भक्ति,धार्मिक,सामाजिक परिदृश्य एवं होली त्योहार जैसे कई रंग देखने को मिले। दर्शकों ने होली आई, होली आई,सुबह सबेरे बोलो राम राम,योद्धा बन गई मैं,कोरोना थीम, स्टंट एवं डांस आदि प्रस्तुतियों को  खूब सराहा। दुर्गा स्तुति की प्रस्तुति को देख ऐसा लगा जैसे स्वयं माता दुर्गा अपने रौद्र रूप में अवतरित हो आई हों।दर्शकों ने पूरे कार्यक्रम में खूब देश भक्ति के नारे लगाए। कार्य क्रम में सुरेश धाकड़ रांठखेडा राज्य मंत्री पीडब्ल्यूडी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।कार्यक्रम की अध्यक्षता बैराड़ नगर पंचायत अध्यक्षा श्रीमती मालती लक्ष्मण सिंह रावत ने की विशिष्ठ अतिथियों मैं पोहरी नगर पंचायत अध्यक्षा श्रीमती रश्मि नेपाल धाकड़,पोहरी जनपद उपाध्यक्ष मुन्ना लाल रावत,बैराड़ नगर पंचायत उपाध्यक्षा श्रीमती सेवा डॉ.तुला राम यादव, केशव सिंह तोमर गुरीक्षा,बैराड़ नगर पंचायत सीएमओ महेश जाटव,रामपाल  रावत,पोहरी बीईओ मोतीलाल खंगार,सामिल हुए।मुख्य अतिथि सुरेश रांठखेड़ा ने अपने उद्बोधन में विद्यालय की व्यवस्थाओं,छात्र/छात्रों के प्रदर्शन से खुश होकर विद्यालय की छात्राओं हेतु दो लैपटॉप प्रदान करने की घोषणा की,साथ ही उन्होंने कहा कि क्षेत्र के शिक्षा के स्तर को सुधारने के लिए हम सब को मिलकर प्रयास करने होंगे ।विद्यालय संचालक कल्याण सिंह वर्मा ने विद्यालय की व्यवस्थाओं,सुविधाओं एवं उपलब्धियों से लोगों को रूबरू कराया,उन्होंने बताया कि हमारे विद्यालय में निशुल्क एवं अनिवार्य शिक्षांतर्गत 25% छात्र/छात्राओं के अलावा पित्रहीन कन्याओं,फौज में अपनी सेवा प्रदान करने वाले फौजी भाइयों के बालक बालिकाओं को निशुल्क शिक्षा प्रदान की जाती है। और कहा कि पैराडाइज पब्लिक हायर सेकंडरी स्कूल बैराड़ का उद्देश्य शिक्षा को व्यापार बनाने का नहीं बल्कि सेवा का माध्यम बनाया है। हमारे विद्यालय से कई प्रतिभाओं ने जिले एवं प्रदेश में अपना नाम रोशन किया है,विद्यालय के छात्र दिव्यांश सिंघल ने विश्व की प्रतिष्ठित एजेंसी इसरो मैं वैज्ञानिक के रूप चयनित होकर अपने माता पिता के साथ साथ पैराडाइज पब्लिक हायर सेकंडरी स्कूल बैराड़ का नाम देश प्रदेश में रोशन किया।कार्यक्रम को तैयार करने में विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं में रागिनी वर्मा, शिवानी शर्मा,आर्ची सिंघल, सौम्या शर्मा,खुशबू शर्मा,सोनम शर्मा,रूबी ओझा,प्रांशु सिंघल,मोनू जैमिनी, कल्याण धाकड़,दीपक शर्मा, रेणु शर्मा,सीमा लखन, बाईस राम पाल,बलबीर पाल,मनीष धाकड़,विकाश तोमर,दीवान सिंह पाल,सरोज राणा,पूजा शाक्य,महेंद्र धाकड़ आदि की महत्व पूर्ण भूमिका रही।

आभार विद्यालय के संरक्षक डॉ.जनवेद सिंह वर्मा ने किया।विद्यालय प्राचार्या श्रीमती निर्मला वर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया।

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url