यातायात पुलिस द्वारा नगर पालिका प्रशासन के साथ मिलकर सब्जी मंडी में रास्ता बाधित करने वालों को हटाकर समझाइश दी गई।
यातायात पुलिस द्वारा नगर पालिका प्रशासन के साथ मिलकर सब्जी मंडी में रास्ता बाधित करने वालों को हटाकर समझाइश दी गई।
पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री अमन सिंह राठौड़ द्वारा शहर में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने हेतु लगातार निर्देशित किया जा रहा है। उसी क्रम में आज यातायात प्रभारी रणवीर सिंह यादव द्वारा यातायात पुलिस एवं नगर पालिका प्रशासन के साथ मिलकर मानस भवन के पास सब्जी मंडी पर रोड पर सामान रखकर व्यापार कर रहे लोगों को वहां से हटाया गया। बाहर सामान रखकर व्यापार करने से आम रास्ता बाधित होता है, जिससे आम जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। साथ ही व्यापारियों को समझाइश दी गई कि भविष्य में सब्जी मंडी के अंदर ही अपना व्यापार करें। बाहर सड़क पर सब्जी मंडी लगाकर व्यापार करते हुए पाए जाने की दृष्टि में चालानी कार्यवाही की जाएगी।