थाना पिछोर पुलिस द्वारा क्षेत्र मे अवैध शराब के खिलाफ कार्यवाही करते हुये आरोपी टिंकू उर्फ जयपाल के कब्जे से देशी प्लेन शराब की 07 पेटियां जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया एवं आरोपी को माननीय न्यायालय पेश किया।
थाना पिछोर पुलिस द्वारा क्षेत्र मे अवैध शराब के खिलाफ कार्यवाही करते हुये आरोपी टिंकू उर्फ जयपाल के कब्जे से देशी प्लेन शराब की 07 पेटियां जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया एवं आरोपी को माननीय न्यायालय पेश किया।
पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री अमन सिंह राठौड़ के निर्देशन मे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री संजीव मुले एवं एसडीओपी पिछोर श्री प्रशांत शर्मा के मार्गदर्शन में लगातार अवैध शराब पर कार्यवाही करते हुये आज
मुखबिर सूचना पर थाना प्रभारी पिछोर द्वारा टीम रवाना की गई, मुखबिर सूचना पर पुलिस नई बस्ती पिछोर पर पहुंची जहाँ एक व्यक्ति देशी प्लेन शराब की पेटियां रखे दिखा जिसे पुलिस व्दारा तत्काल पकड़कर उसका नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम टिंकू उर्फ जयपाल पुत्र सरूप सिंह नरवरिया उम्र 44 साल निवासी नई बस्ती पिछोर थाना पिछोर का होना बताया जिसके कब्जे से कुल 07 पेटी देशी प्लेन शराब प्रत्येक पेटी में 50 क्वार्टर कुल 350 क्वार्टर, मात्रा 63 लीटर शराब, कीमती करीब 24500/- रु. को मौके पर आरोपी के कब्जे से जप्त कर आरोपी टिंकू उर्फ जयपाल नरवरिया को गिरफ्तार किया गया एवं आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 65/26 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पंजीबद्ध कर आरोपी को न्यायालय पेश किया गया।
बरामद माल - 01. 07 पेटी देशी प्लेन शराब की प्रत्येक पेटी में 50 क्वार्टर कुल 350 क्वार्टर, मात्रा 63 लीटर शराब कीमती करीब 24500/- रु.
भूमिका - थाना प्रभारी निरीक्षक नीतू सिंह, सउनि कमल सिंह बंजारा, सउनि अरविंद सगर, आर 1054 हाकिम वर्मा, आर. 590 बचान सिंह तोमर, आर. 637 कमल गुर्जर, आर. 425 धर्मेन्द्र लोधी की सराहनीय भूमिका रही।

