थाना कोतवाली पुलिस द्वारा गुमशुदा महिला को इंदौर से दस्तयाब कर महिला के साथ दुष्कर्म करने बाले आरोपी फैजान उद्दीन को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया।

थाना कोतवाली पुलिस द्वारा गुमशुदा महिला को इंदौर से दस्तयाब कर महिला के साथ दुष्कर्म करने बाले आरोपी फैजान उद्दीन को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया।

 फरियादी उम्र 31 साल नि० लालमाटी ने अपनी पत्नि के घर से बिना बताये कहीं चले जाने पर गुम होने की रिपोर्ट की थी, फरियादी की रिपोर्ट पर से गुमइंसान क्रमांक 16/26 कायम कर जांच में लिया गया दौराने गुमइंसान जाँच गुमशुदा को दिनांक 10.02.26 को इंदौर से दस्तयाब किया, फरियादी की पत्नी ने अपने कथनों में बताया कि फैजान उद्दीन व्दारा शादी करने के लिये धोखे में रख कर इंदौर ले गया था एवं शारीरिक संबंध बनाये बाद में शादी से इंकार कर दिया, कथनों के आधार पर आरोपी के विरुध्द थाना कोतवाली पर अप0क्र0 97/26 धारा 69 बीएनएस का कायम कर विवेचना में लिया गया।

अपराध के बारे में वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया जो आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री अमन सिंह राठौड़ व्दारा निर्देशित किया गया जिसके पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संजीव मुले एवं नगर पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री संजय चतुर्वेदी के मार्ग निर्देशन में कोतवाली टीआई कृपाल सिंह राठौड़ व्दारा आरोपी की गिरफ्तारी हेतु टीम बनायी गयी टीम व्दारा अपराध की गंभीरता को देखते हुये त्वरित कार्यवाही करते हुये प्रकरण के आरोपी फैजान उद्दीन पुत्र बाजउद्दीन उम्र 26 साल निवासी मोतिया मोहल्ला म्याना गुना म०प्र० को दिनांक 10.02.26 को शिवपुरी से गिरफ्तार किया गया अपराध के संबंध में अन्य कार्यवाही जारी है।


सराहनीय भूमिकाः. उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी थाना कोतवाली निरीक्षक कृपाल सिंह राठौड, उनि० पूजा घुरैया, उनि० सुमित शर्मा, उनि० रामेन्द्र चौहान, प्र.आर. 797 संतोष बैस, आर0 803 बृजेश जादौन, आर0 1032 अजय यादव, आर0 309 शिवकुमार, आर0 631 अजय यादव, म०आर० पूजा रावत, म0आर0 सीतू सिंह, विशेष भूमिका रही।

Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url