थाना सुभाषपुरा पुलिस द्वारा अपराध क्रमांक 14/2026 मे अपह्रत नाबालिग बालिका को दस्तयाब किया एवं नाबालिग को वहला फुसला कर ले जाने व शादी कर गलत काम करने बाले आरोपी अर्जुन आदिवासी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया।
थाना सुभाषपुरा पुलिस द्वारा अपराध क्रमांक 14/2026 मे अपह्रत नाबालिग बालिका को दस्तयाब किया एवं नाबालिग को वहला फुसला कर ले जाने व शादी कर गलत काम करने बाले आरोपी अर्जुन आदिवासी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया।
ग्राम भवेड की आदिवासी महिला ने अपनी नाबालिग पुत्री को घर से बिना बताए चले जाने की रिपोर्ट की थी जिस पर थाना सुभाषपुरा मे अप. क्र 14/2026 धारा 137(2) बीएनएस का कायम कर विवेचना मे लिया गया।
बालिका नाबालिग होने से पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री अमन सिंह राठौड़ द्वारा प्रकरण मे अपहृता का लगातार प्रयास कर शीघ्र पता करने के निर्देश दिए गये, जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संजीव मुले एवं एसडीओपी शिवपुरी श्री संजय चतुर्वेदी के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी सुभाषपुरा उनि राजीव दुबे द्वारा नाबालिग बालिका की तलाश हेतु लगातार प्रयास किए गये एवं अपहृता को घटना दिनांक से 07 दिवस के अन्दर दस्तयाब किया गया। अपहृता द्वारा अपने कथनों मे उसे अर्जुन आदिवासी निवासी इन्दरगढ द्वारा ले जाकर शादी करना एवं पति पत्नी के संबंध बनाना बताया जाने से प्रकरण मे धारा इजाफा की गई एवं आरोपी अर्जुन आदिवासी को नामजद मुल्जिम बनाया जाकर उसकी तलाश की गई एवं 24 घंटे के अन्दर आरोपी अर्जुन आदिवासी निवासी इन्दरगढ को गिरफ्तार किया गया। बालिका को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश करने पर उनके द्वारा उसके परिजनो को सुपुर्द किया गया।आऱोपी अर्जुन को माननीय न्यायालय मे पेश करने पर न्यायालय द्वारा जेल भेजा गया है।
उक्त बालिका को आपरेशन मुस्कान के तहत दस्तयाब करने मे थाना प्रभारी सुभाषपुरा उनि राजीव दुबे, प्रआर0 197 अभय सिंह, आर0 39 काले खा, आर0 321 महेन्द्र कुशवाह, आर0 598 अर्जुन जाट की विशेष भूमिका रही।
