शिवपुरी पुलिस की सायबर अपराधों मे बड़ी कार्यवाही, अश्लील विडियो रिकॉर्डिंग एवं डिजीटल गिरफ्तारी का डर दिखाकर पैसों की धोखाधड़ी करने बाले 20 आरोपियों को किया गिरफ्तार।




शिवपुरी पुलिस की सायबर अपराधों मे बड़ी कार्यवाही, अश्लील विडियो रिकॉर्डिंग एवं डिजीटल गिरफ्तारी का डर दिखाकर पैसों की धोखाधड़ी करने बाले 20 आरोपियों को किया गिरफ्तार।


शिवपुरी पुलिस द्वारा महिलाओं के नाम से फर्जी व्हाट्सएप एकाउंट बनाकर लोगों की अश्लील रिकार्डिंग कर स्वंय को पुलिस अधिकारी बताकर उन्हें बलात्कार चाईल्ड पोर्नग्राफी जैसे गंभीर अपराधों में फसाने का डर दिखाकर केस सेटल करने के नाम पर पैसे वसूलने एवं वित्तीय धोखाधड़ी करने वाले आरोपीगण को गिरफ्तार कर माल मशरुका जप्त किया।


पुलिस महानिदेशक महोदय म.प्र. भोपाल श्री कैलाश मकवाणा एवं एडीजी सायबर तथा गुप्त वार्ता श्री ए साई मनोहर के निर्देशन मे मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेश भर मे सायबर सुरक्षा, सायबर अपराधों एवं म्यूल खातों पर प्रतिबंध लगाने हेतु प्रदेश स्तर पर ‘ऑपरेशन मेट्रिक्स’ चलाया जा रहा है, ‘ऑपरेशन मेट्रिक्स’ मे फर्जी बैंक खातों का संचालन करने वालों के बिरुद्ध पुलिस द्वारा इकाईयों में सायबर अपराधियों पर शिकंजा कसने हेतु लगातार प्रयास कर कार्यवाही की जा रही हैं।


इसी तारतम्य मे पुलिस महानिरीक्षक महोदय ग्वालियर जोन श्री अरविंद कुमार सक्सेना एवं पुलिस उप महानिरीक्षक महोदय ग्वालियर जोन श्री अमित सांघी द्वारा सायबर अपराधों मे कमी लाने हेतु जोन अंतर्गत म्यूल(फर्जी बैंक खाता) धारकों के विरुद्ध कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देश जारी कर मोनिटरिंग की जा रही है।


सायबर अपराधों मे प्रभावी कार्यवाही एवं नियंत्रण हेतु पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री अमन सिंह राठौड़ द्वारा जिले मे सायबर जागरुकता हेतु लगातार प्रयास किये जा रहे हैं एवं अभियान चलाकर लोगों को सायबर अपराधों के बारे मे जागरुक किया जा रहा है, इसी के साथ पुलिस अधीक्षक शिवपुरी के द्वारा सायबर अपराधों मे तुरंत एवं प्रभावी कार्यवाही हेतु एसडीओपी करैरा श्री आयुष जाखड़ (IPS) एवं एसडीओपी पिछोर श्री प्रशांत शर्मा के नेतृत्व मे 09 पुलिस टीमों का गठन किया गया है जिसमे निरीक्षक विनोद सिंह छावई थाना प्रभारी करैरा, निरीक्षक घनश्याम भदौरिया थाना प्रभारी भौती, उनि. चेतन शर्मा थाना करैरा, उनि. अंशुल गुप्ता थाना प्रभारी अमोला, उनि. अरविंद छारी थाना प्रभारी सुरवाया, उनि. धर्मेन्द्र गुर्जर चौकी प्रभारी हिम्मतपुर, उनि. सुनील राजपूत थाना प्रभारी सतनबड़ा, उनि आदित्य सिंह थाना कोतवाली, उनि रामकिशोर जोशी थाना पिछोर तथा उनि सौरभ तोमर थाना कोलारस एवं उनि अभिमन्यु सिंह राजापत चौकी प्रभारी आमोलपठा शामिल हैं। उक्त पुलिस टीमों के द्वारा प्रभारी कार्यवाही करते हुये गत एक सप्ताह मे सायबर अपराधियों के विरुद्ध 04 एफआईआर दर्ज की गयी जिसमे कुल 32 आरोपी बनाये गये, 20 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया तथा अपराध मे प्रयुक्त समान की जप्ती की गयी जिसमे 29 मोबाइल, 07 चार पहिया वाहन जिनकी अनुमानित कीमत 01 करोड़ रुपये है, एक मोटर सायकल, एक लाख बीस हजार रुपये नगद, बैंकों की पास बुक, एटीएम कार्ड, क्रेडिट कार्ड तथा सिम कार्ड सामिल हैं।


यह आरोपी पीड़ितों से अश्लील चैट करते थे तथा चैट की रिकॉर्डिंग कर लेते थे। बाद मे स्वयं को पुलिस बाला बताकर लोगों को बलात्कार के झूठे केस मे फसाने की धमकी देते और उसके बदले मे पैसों की बसूली करते थे।

 इस अपराध मे प्रयुक्त एप्लीकेशन्स *HIIU, TOKKI, MIKA, ELOELO, GAGA, HANI, SUGO, COMMECTO, HITSU, HONEY, COMET* हैं ।   


👉 दिनांक 20.02.2026 को थाना करैरा द्वारा मुखबिर सूचना पर दबिस दी गयी जिसमे कुछ लोग खुद को पुलिस बाला बताकर लोगों को डराधमका कर जबरन बसूली कर रहे थे । मौके पर पुलिस टीम ने पहुंचकर 10 लोगों को राउंडअप किया तथा 07 लोग मौके से फरार हो गये। इस घटना पर थाना करैरा मे अपराध क्रमांक 125/26 धारा 319(2), 318(2), 338, 308(6), 3(5) बीएनएस तथा 66(C), 66(D) IT ACT कायम किया गया जिसमे कुल 17 आरोपी बनाये गये।


👉 दिनांक 20.02.2026 को थाना भौंती द्वारा मुखबिर सूचना पर दबिस दी गयी जिसमे कुछ लोग खुद को पुलिस बाला बताकर लोगों को डराधमका कर जबरन बसूली कर रहे थे । मौके पर पुलिस टीम ने पहुंचकर 10 लोगों को राउंडअप किया । इस घटना पर थाना भौती मे अपराध क्रमांक 45/26 धारा 319(2), 318(2), 338, 308(6), 3(5) बीएनएस तथा 66(C), 66(D) IT ACT कायम किया गया जिसमे कुल 10 आरोपी बनाये गये।


👉 दिनांक 19.02.2026 को थाना करैरा पर क्रेडिट कार्ड से पैसे निकालने एवं फर्जी लोन लेने के व धोखाधड़ी के प्राप्त आवेदन की जांच पर थाना करैरा द्वारा अपराध क्रमांक 122/26 धारा 319(2), 318(4), 316(2) बीएनएस तथा 66(C), 66(D) IT ACT कायम किया गया जिसमे कुल 03 आरोपी बनाये गेय हैं।


👉 दिनांक 19.02.2026 को थाना करैरा पर क्रेडिट कार्ड से पैसे निकालने एवं फर्जी लोन लेने के व धोखाधड़ी के प्राप्त आवेदन की जांच पर थाना करैरा द्वारा अपराध क्रमांक 119/26 धारा 319(2), 318(4), 316(2) बीएनएस तथा 66(C), 66(D) IT ACT कायम किया गया जिसमे कुल 02 आरोपी बनाये गए है।


*उक्त चारो एफआईआरों मे कुल 20 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है*

 1. अंगद लोधी पुत्र पेजसिंह लोधी निवासी कुंडलपुर 

2. विशाल पुत्र नारायण लोधी निवासी फिल्टर रोड करैरा 

3. योगेन्द्र पुत्र अशोक लोधी निवासी छतिपुर दिनारा

4. प्रदीप पुत्र रामसिंह लोधी निवासी टोडा करैरा 

5. धनाराम पुत्र रमेश लोधी निवासी छितिपुर दिनारा 

6. सुरजीत पुत्र प्रकाश लोधी निवासी नंदपुर बालूशाह करैरा

7. रईश पाल पुत्र जगदीश पाल निवासी करालखेड़ा पिछोर 

8. नरेश लोधी पुत्र विजयराम लोधी निवासी बगरा साजोर अमोला 

9. गोलू विश्वकर्मा पुत्र देवसिंग निवासी टोड़ा पिछोर

10. कृष्णा लोधी पुत्र जगदीश लोधी निवासी गौचोनी पिछोर

11. पवन जाटव पुत्र गनपत निवासी बम्हारी करैरा 

12. पूरन पुत्र रामप्रशाद निवासी बम्हारी करैरा 

13. सुखदेव पुत्र नंदकिशोर लोधी उम्र 30 साल निवासी ग्राम विंधारी थाना भौंती जिला शिवपुरी

14. अर्जुन पुत्र हजरत सिंह लोधी उम्र 30 साल निवासी ग्राम कुन्डलपुर थाना पिछोर जिला

15. संदेश उर्फ दीपेश पुत्र बिनोद परिहार उम्र 20 साल निवासी ग्राम विंधारी थाना भौंती जिला शिवपुरी

16. करन पुत्र शिवचरण परिहार उम्र 20 साल निवासी ग्राम विंधारी थाना भौंती जिला शिवपुरी

17. राजीब पुत्र बृजेश कुमार लोधी उम्र 20 साल निवासी आजाद मोहल्ला भौती थाना भौंती जिला शिवपुरी

18. स्वाती पत्नी सुखदेव लोधी उम्म्र 28 साल निवासी ग्राम तिधारी थाना भौंती जिला शिवपुरी

19. योगेन्द्र कुशवाह पुत्र बिहारी कुशवाह निवासी चीनोद करैरा 

20. दीपक प्रजापति पुत्र सियाराम निवासी झांसी


*जप्त मशरुकाः-*


1. चार पहिया वाहन 07 

2. TVS स्पोर्टस मोटर साईकिल 01

3. मल्टीमिडिया मोबाईल फोन 29

4. मकान की रजिस्ट्री 01

5. नगदी 01 लाख 20 हजार रुपये

6. ATM CARD-16

7. बैंक पास बुक - 07


*कुल मशरुका लगभग 1 करोड़ 07 लाख रुपये*


सराहनीय कार्यवाहीः- निरीक्षक घनश्याम भदौरिया, निरीक्षक विनोद छावई, उनि चेतन शर्मा, उनि धर्मेन्द्र गुर्जर, उनि अंशुल गुप्ता, उनि अरविंद छारी, उनि अभिमन्यु राजावत, उनि सुनील राजपूत, उनि कुसुम गोयल, उनि राजकिशोर जोशी, उनि धर्मेन्द्र गुर्जर, उनि धर्मेन्द्र जाट, सउनि चरनसिंह, सउनि संजय कुमार भगत, प्र0आर0 234 प्रहलाद यादव, प्रआर. डेनी, प्र.आर. 669 अभयराज सिंह, प्र. आर. 439 मृत्युर्जय सिंह, प्र. आर. प्रदीप गुर्जर, आर. सुरेन्द्र रावत, आर. राधे जादौन, आर. मसकेन्द्र, आर. 578 बृजेश राणा, आर. 38 मलखान गुर्जर, आर0 240 पीकेश कुमार, आर0 358 दुर्गाविजय सिंह, आर 109 रवि शर्मा, आर. 169 पुष्पेन्द्र सिंह, आर. 02 बंटी उमरैया, आर. आनंद लिटोरिया, आर कप्तान यादव, आर. 1132 सर्वेस शर्मा, आर. 368 कमल मांझी, आर हरेन्द्र, आर. जितेन्द्र, आर. विकास, आर बीरेन्द्र, सैनिक 242 सोवरन सिंह, सैनिक हरीकिशन की अहम भूमिका रही।

Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url