थाना कोतवाली पुलिस व्दारा कार से अवैध शराब का परिवहन करते पाये जाने पर आरोपी से 16000 रुपये कीमती शराब व 10 लाख रुपये कीमती कार जप्त कर आरोपी के विरुध्द आवकारी अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही की गई।

थाना कोतवाली पुलिस व्दारा कार से अवैध शराब का परिवहन करते पाये जाने पर आरोपी से 16000 रुपये कीमती शराब व 10 लाख रुपये कीमती कार जप्त कर आरोपी के विरुध्द आवकारी अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही की गई।


पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री अमन सिंह राठौड़ द्वारा समस्त थाना प्रभारियो को अवैध हथियार, अवैध शराब, अवैध मादक पदार्थो, जुआ एवं सट्टा के विरूद्ध अधिक से अधिक कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया था जिसके पालन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संजीव मुले एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री संजय चतुर्वेदी के मार्ग निर्देशन में कोतवाली टीआई कृपाल सिंह राठौड व्दारा टीम गठित की गयी जो दिनांक 08.03.26 को सूचना मिली कि पोहरी रोड पर सिंहनिवास के पास एक सफेद रंग की महिन्द्रा TUV 300 क्र0 MP07 CD 9733 का चालक अवैध रुप से शराब ले जा रहा है सूचना की तस्दीक एवं कार्यवाही हेतु फोर्स को सिंहनिवास पुल के पास शिवपुरी तरफ रवाना किया तो एक सफेद रंग की महिन्द्रा TUV 300 क्र0 MP07 CD 9733 दिखी जिसे रोककर चैक किया तो गाडी मे पीछे दो प्लास्टिक की बोरी मिली जिनमे प्रत्येक मे 100-100 देशी प्लेन शराब के कुल 200 क्वाटर कीमती 16000 रुपये के रखे मिले चालक का नाम पता पूंछा तो उसने अपना नाम दिलीप पुत्र भीमसेन आदिवासी उम्र 28 साल नि0 बडा सहराना सेसईपुरा थाना सेसईपुरा जिला श्योपुर का होना बताया आरोपी अवैध रुप से शराब विक्रय करने की नियत से ले जा रहा था आरोपी से मौके पर देशी प्लेन शराब के कुल 200 क्वाटर कीमती 16000 रुपये एवं एक सफेद रंग की महिन्द्रा TUV 300 क्र0 MP07 CD 9733 कीमती 10 लाख रुपये की जप्त कर जप्ती की कार्यवाही की गयी बाद आरोपी के विरुध्द अप.क्र. 170/26 धारा 34 (1) आवकारी एक्ट का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया कोतवाली पुलिस व्दारा इस प्रकार की कार्यवाही आगे भी निरंतर जारी रहेगी।


सराहनीय भूमिकाः. उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी थाना कोतवाली निरीक्षक कृपाल सिंह राठौड, प्र.आर. 797 संतोष बैस, आर0 803 बृजेश कुमार, आर0 309 शिवकुमार मीणा, आर0 1032 अजय यादव, आर0 631 अजय यादव की विशेष भूमिका रही।

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url