संकल्प से समाधान शिविर में हितग्राहियों को प्रमाण पत्र वितरण, 6854 आवेदनों का हुआ निराकरण



संकल्प से समाधान शिविर में हितग्राहियों को प्रमाण पत्र वितरण, 6854 आवेदनों का हुआ निराकरण


शिवपुरी, 22 मार्च 2026/ पिछोर जनपद पंचायत के सभाकक्ष में रविवार को आयोजित संकल्प से समाधान विकासखंड स्तरीय शिविर में क्षेत्रीय विधायक प्रीतम सिंह लोधी के मुख्य आतिथ्य में कार्यक्रम संपन्न हुआ।

संकल्प से समाधान अभियान के अंतर्गत पिछोर विकासखंड में 10 क्लस्टर—करारखेड़ा, खोड़, ढला, पडोरा, बडेरा, भौती, मनपुरा, वीरा, सेमरी एवं हिम्मतपुर में विभिन्न तिथियों पर शिविर आयोजित कर आमजन से आवेदन प्राप्त किए गए। इन शिविरों के माध्यम से कुल 6854 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 5067 आवेदन स्वीकृत, 25 आवेदन अस्वीकृत तथा कुल 5092 आवेदनों का निराकरण किया गया है। वर्तमान में 1762 आवेदन लंबित हैं, जिनके निराकरण की प्रक्रिया जारी है।

विकासखंड स्तरीय शिविर में विधायक प्रीतम सिंह लोधी द्वारा विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इनमें लाड़ली लक्ष्मी योजना के 16, राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना के 10, संबल योजना के 10, पेंशन योजना के 11 तथा जाति प्रमाण पत्र के 31 हितग्राही शामिल हैं।

इस अवसर पर विधायक श्री लोधी ने कहा कि शासन द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाना प्राथमिकता है तथा पिछोर क्षेत्र को विकास एवं योजनाओं के क्रियान्वयन में अग्रणी बनाए रखने के लिए सतत प्रयास किए जाएंगे।

अनुविभागीय दंडाधिकारी पिछोर ममता शाक्य ने शिविर की प्रक्रिया एवं उद्देश्य की जानकारी देते हुए बताया कि इस अभियान के माध्यम से आमजन की समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया जा रहा है।

जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी एन.एस. नरवरिया ने जानकारी दी कि संकल्प से समाधान अभियान 12 जनवरी से 31 मार्च 2026 तक संचालित किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत विभिन्न विभागों की 106 हितग्राहीमूलक योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों को प्रदान किया जा रहा है। अभियान को चार चरणों में संचालित करते हुए ग्राम, क्लस्टर, विकासखंड एवं जिला स्तर पर आवेदनों का संग्रहण एवं निराकरण किया जा रहा है।

शिविर में पेंशन योजनाएं, लाड़ली लक्ष्मी योजना, आयुष्मान कार्ड, राशन पर्ची, पीएम स्वनिधि एवं राजस्व सेवाओं से संबंधित प्रकरणों का निराकरण किया गया। कार्यक्रम में तहसीलदार शिव शंकर सिंह गुर्जर, विकासखंड शिक्षा अधिकारी विनोद गुप्ता, बीआरसी सुरेश गुप्ता, सीडीपीओ अरविंद तिवारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url