जनगणना कार्य में शुद्धता एवं त्रुटिरहित क्रियान्वयन पर जोरफील्ड ट्रेनर्स का प्रशिक्षण आयोजित



जनगणना कार्य में शुद्धता एवं त्रुटिरहित क्रियान्वयन पर जोरफील्ड ट्रेनर्स का प्रशिक्षण आयोजित


शिवपुरी, 30 मार्च 2026/ जनगणना राष्ट्रीय महत्व का कार्य है, जिसमें आंकड़ों की शुद्धता एवं सटीकता अत्यंत आवश्यक है। इस कार्य से जुड़े सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पूर्ण गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करें, ताकि किसी भी प्रकार की त्रुटि न हो।

उक्त आशय की जानकारी प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शा. श्रीमंत माधवराव सिंधिया स्नातकोत्तर महाविद्यालय, शिवपुरी में आयोजित फील्ड ट्रेनर्स के तीन दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में जनगणना जिला प्रभारी श्री पीयूष पवार द्वारा दी गई। उन्होंने कहा कि संकलित किए जाने वाले आंकड़े पूरी शुद्धता के साथ प्रस्तुत किए जाएं, जिससे जनगणना के परिणाम विश्वसनीय बन सकें।

प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि जनगणना 2027 की तैयारियों के अंतर्गत जिले में फील्ड ट्रेनर्स नियुक्त किए गए हैं, जो आगे प्रगणक एवं पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षित करेंगे। मास्टर ट्रेनर श्री जयप्रकाश श्रीवास्तव द्वारा फील्ड ट्रेनर्स को जनगणना की प्रक्रिया, डेटा संकलन, तकनीकी पहलुओं एवं संभावित समस्याओं के समाधान के संबंध में विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

प्रशिक्षण में प्रगणक एवं पर्यवेक्षकों द्वारा उपयोग किए जाने वाले मोबाइल एप के संचालन की जानकारी दी गई तथा हैंड्स-ऑन प्रैक्टिस भी कराई गई। जनगणना के दौरान डेटा का संकलन मोबाइल एप के माध्यम से किया जाएगा।

प्रशिक्षण उपरांत फील्ड ट्रेनर्स अपने-अपने क्षेत्रों में प्रगणक एवं पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षित करेंगे, जिससे जमीनी स्तर पर कार्य के दौरान आने वाली समस्याओं का समय पर निराकरण सुनिश्चित किया जा सके। उल्लेखनीय है कि जनगणना का कार्य 1 मई 2026 से प्रारंभ होना प्रस्तावित है, जिसमें चार्ज अधिकारी, फील्ड ट्रेनर्स एवं जमीनी अमले की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।


Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url