अनुशासन व गंभीरता के साथ जनगणना प्रशिक्षण प्राप्त करें: अपर कलेक्टर श्री शुक्ला

अनुशासन व गंभीरता के साथ जनगणना प्रशिक्षण प्राप्त करें: अपर कलेक्टर श्री शुक्ला


शिवपुरी, 25 मार्च 2026/ जनगणना 2027 के अंतर्गत नियुक्त सभी फील्ड ट्रेनर्स को तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम अनुशासन एवं गंभीरता के साथ प्राप्त करने के निर्देश दिए गए हैं। अपर कलेक्टर श्री दिनेश चंद्र शुक्ला ने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान उत्पन्न होने वाली सभी शंकाओं एवं समस्याओं का समाधान तत्काल कराया जाए, ताकि फील्ड में कार्य सुचारू रूप से किया जा सके।

उक्त निर्देश उन्होंने प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शा. श्रीमंत माधवराव सिंधिया स्नातकोत्तर महाविद्यालय, शिवपुरी में आयोजित फील्ड ट्रेनर्स के तीन दिवसीय जनगणना प्रशिक्षण कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर दिए। इस दौरान जनगणना के जिला प्रभारी पीयूष पवार एवं मास्टर ट्रेनर जयप्रकाश श्रीवास्तव भी उपस्थित रहे।

अपर कलेक्टर श्री शुक्ला ने कहा कि प्रशिक्षण की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए, क्योंकि जितनी बेहतर तैयारी होगी, फील्ड में कार्य उतना ही सुगम और प्रभावी होगा। उन्होंने मास्टर ट्रेनर्स को भी प्रशिक्षण को व्यवस्थित एवं गुणवत्तापूर्ण बनाने के निर्देश दिए। कार्यक्रम में जिला प्रभारी पीयूष पवार द्वारा जनगणना 2027 के विभिन्न पहलुओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम का संचालन मास्टर ट्रेनर जयप्रकाश श्रीवास्तव द्वारा किया गया।


Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url