सामाजिक न्याय विभाग में वाहन किराये पर उपलब्ध कराने हेतु निविदा आमंत्रित

 कार्यालय सामाजिक न्याय एवं निःशक्तजन कल्याण विभाग, जिला शिवपुरी द्वारा विभागीय दैनिक कार्यों एवं विशेष अभियानों के संचालन हेतु 01 अदद वाहन (SUV/MUV/Hatchback) किराये/अनुबंध के आधार पर उपलब्ध कराने के लिए इच्छुक वाहन स्वामियों/एजेंसियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

निविदा की शर्तों के अनुसार वाहन का मॉडल वर्ष 2021 अथवा उसके बाद का होना अनिवार्य है। वाहन के समस्त वैध दस्तावेज जैसे पंजीयन प्रमाणपत्र (RC), बीमा, फिटनेस, परमिट एवं प्रदूषण प्रमाणपत्र अद्यतन होना आवश्यक है। वाहन को प्रतिमाह लगभग 1200 किलोमीटर संचालित किया जाएगा, जिसमें 1200 किमी तक का ईंधन व्यय वाहन स्वामी द्वारा वहन किया जाएगा।

वाहन के साथ अनुभवी चालक उपलब्ध कराना अनिवार्य होगा। साथ ही वाहन की स्थिति साफ-सुथरी, एसी युक्त एवं सभी कर का भुगतान अद्यतन होना चाहिए।

इच्छुक वाहन स्वामी/एजेंसियां अपना आवेदन निर्धारित प्रपत्र में भरकर कार्यालय सामाजिक न्याय एवं निःशक्तजन कल्याण विभाग, जिला शिवपुरी (नियर एम.एम. हॉस्पिटल रोड, महाराणा प्रताप कॉलोनी, शिवपुरी) में 06 अप्रैल को सायं 05 बजे तक जमा कर सकते हैं। निविदा से संबंधित विस्तृत जानकारी कार्यालयीन समय में कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है। प्राप्त आवेदनों/निविदाओं को निर्धारित तिथि पर गठित समिति के समक्ष खोला जाएगा।


Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url