ग्राम पंचायत सुरवाया में 13 अप्रैल को होगा ग्राम न्यायालय का आयोजन
ग्राम पंचायत सुरवाया में 13 अप्रैल को होगा ग्राम न्यायालय का आयोजन
शिवपुरी, 7 अप्रैल 2026/ जिले में ग्राम पंचायत स्तर पर ग्राम न्यायालय की बैठक आयोजित की जाती हैं। यह ग्राम न्यायालय ग्राम पंचायत भवनों में लगाए जाएगें। इसी क्रम में 13 अप्रैल को ग्राम पंचायत सुरवाया में ग्राम न्यायालय का आयोजन किया जाएगा।
न्यायाधिकारी जनपद पंचायत शिवपुरी जितेन्द्र मेहर ने बताया है कि ग्राम न्यायालय के लिए तिथियां निर्धारित की गई है। जिसके तहत 13 अप्रैल को ग्राम पंचायत सुरवाया, 27 अप्रैल को ग्राम पंचायत सुभाषपुरा, 4 मई को ग्राम पंचायत सिरसौद, 11 मई को ग्राम पंचायत सतनवाड़ा, 15 जून को ग्राम पंचायत सुरवाया तथा 22 जून को ग्राम पंचायत सुभाषपुरा में ग्राम न्यायालय की बैठक होगी।