समाचारमेंटेनेंस कार्य के चलते पोहरी क्षेत्र में 2 से 8 अप्रैल तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

 समाचारमेंटेनेंस कार्य के चलते पोहरी क्षेत्र में 2 से 8 अप्रैल तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी


शिवपुरी मध्यप्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड, पोहरी प्रथम द्वारा मेंटेनेंस कार्य के चलते क्षेत्र के विभिन्न 11 केवी फीडरों पर निर्धारित तिथियों में विद्युत आपूर्ति बंद रखने का निर्णय लिया गया है।

2 अप्रैल से 8 अप्रैल 2026 तक अलग-अलग सब-स्टेशनों से जुड़े क्षेत्रों में प्रतिदिन सुबह 6 बजे से 11 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी। इस दौरान फीडरों पर आवश्यक सुधार एवं रखरखाव कार्य किया जाएगा, जिससे भविष्य में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके। 2 अप्रैल को परीछा, 3 अप्रैल को चकराना, 4 अप्रैल को झिरी, 5 अप्रैल को पोहरी शहर, 6 अप्रैल को सिरसौद (आकुर्सी), 7 अप्रैल को सिरसौद (परीछा मरोरा) एवं 8 अप्रैल को पोहरी (सिरसौद) फीडर से जुड़े गांवों में विद्युत प्रवाह बाधित रहेगा।


Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url