थाना पोहरी पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरूद्ध कार्यवाही करते हुये 65 लीटर हाथ भट्टी की बनी कच्ची शराब कीमती करीबन 6500 रूपये को जप्त कर आरोपिया को गिरफ्तार किया गया।
थाना पोहरी पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरूद्ध कार्यवाही करते हुये 65 लीटर हाथ भट्टी की बनी कच्ची शराब कीमती करीबन 6500 रूपये को जप्त कर आरोपिया को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री अमन सिंह राठौड़ के निर्देशन मे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री संजीव मुले एवं एसडीओपी पोहरी श्री आनंन्द राय के मार्गदर्शन मे अवैध शराब के खिलाफ कार्यवाही करते हुये दिनांक 06.04.2026 को थाना प्रभारी पोहरी निरीक्षक रवि चौहान को जरिये मुखविर द्वारा सूचना मिली कि फॉरेस्ट रेन्ज के सामने तलैया के पास मे एक महिला अवैध शराब रखे बेचने के लिये खडी हुई है। सूचना पर थाना प्रभारी पोहरी द्वारा टीम तैयार कर फॉरेस्ट रेन्ज के सामने तलैया के पास पोहरी से आरोपिया को हमराह महिला आरक्षक की मदद से पकडकर उसके कब्जे से एक केन, एक कट्टी मे हाथ भट्टी की बनी कच्ची शराब कुल 65 लीटर कीमती 6500 रूपये की मौके से जप्त कर आरोपिया को गिरफ्तार किया गया। आरोपिया के विरूद्ध अपराध क्रमांक 88/2026 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पंजीबद्ध किया गया।
सराहनीय कार्यवाही :- निरी. रवि चौहान, उपनिरी दिनेश कोठारी, प्र. आर. 336 नीरज सेंगर, म.आर. 1110 मंजूलता शर्मा, आर.247 मुनेश, आर 313 मांगीलाल, आर. 1134 अरविन्द्र, आर. 1162 रामअवतार, आर. 1096 सुरेश धाक़ड, की विशेष भूमिका रही।
