भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी मन की बात
भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी मन की बात
शिवपुरी। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा जिले के सभी मंडलों में बूथ स्तर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के मन की बात सुनी एवं मतदान केन्द्रों पर बूथ समिति की बैठक आयोजित की गई। भाजपा जिलाध्यक्ष राजू बाथम ने शिवपुरी के उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक 1 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम सुना।
जिलाध्यक्ष राजू बाथम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश की जनता द्वारा किए जा रहे विभिन्न नवाचारों को मनकी बात रेडियो कार्यर्क्रम के माध्यम से सांझा करते है यह नवाचार देश भर के लिए प्रेरणादायी होते हैं। देशवासी उत्कृष्ट कार्य को लेकर प्रधानमंत्री जी की टीम की सुझाव भेजते हैं वहीं बात देश हेतु प्रधानमंत्री जी मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से देश वासियों को संबोधित करते हैं। इस अवसर पर उत्कृष्ट विद्यालय के छात्र एवं छात्रायें एवं स्टाफ सहित शहर के नागरिक एवं भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।
वॉक्स:-
फोटो कैप्शन 29 एसव्हीपी 9 लगायें।
भाजपा शिवपुरी नगर मंडल की मंडल कार्यसमिति की बैठक संपन्न
बीते रोज गिर्राज मैरिज हाउस में भाजपा नगर मंडल की शक्ति केन्द्र के प्रभारियों की बैठक आयोजित की गई जिसमें भाजपा जिलाध्यक्ष राजू बाथम, नगर मंडल अध्यक्ष विपुल जैमिनी, महामंत्री रितेश जैन, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष नवनीत सेन , जनभागीदारी अध्यक्ष श्रीमती रश्मि गुप्ता,पार्षद अमरदीप शर्मा, शिवम् दुबे, नगर मंडल मीडिया प्रभारी राजकुमार शर्मा, युवा मोर्चा जिला मंत्री विवेक उपाध्याय जिला मंत्री अमन मिश्रा जी मोर्चा मंडल अध्यक्ष अनुज शर्मा जी मंडल के वरिष्ठ पदाधिकारी, शक्ति केंद्र कि टोली एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।
वॉक्स:-
युवा प्रतिभाओं को निखारने का काम कर रही हैं भाजपा: शर्मा
शिवपुरी ब्यूरो। भारतीय जनता युवा मोर्चा नगर मंडल शिवपुरी के द्वारा खेलेगा मध्यप्रदेश अभियान के तहत विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमे मुख्य रूप से शिवपुरी मण्डल प्रभारी जिला मंत्री विवेक उपाध्याय मौजूद रहे। शिवपुरी मंडल अध्यक्ष अनुज शर्मा ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार जी के आवाहन पर व जिलाध्यक्ष नवनीत सेन जी के निर्देशानुसार खेलेगा मध्य प्रदेश अभियान के तहत युवाओं की प्रतिभा को निखारने हेतु विभिन्न खेलों का आयोजन किया जा रहा है। खेलों के माध्यम से युवाओं को व्यक्तित्व निर्माण मे मदद मिलती है व बौद्धिक क्षमता का विकास होता है। इसी क्रम में आज क्रिकेट,साइकिलिंग व हाथ कुश्ती का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ों युवाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान मुख्य रूप से भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला मंत्री विवेक उपाध्याय, शिवपुरी मंडल अध्यक्ष अनुज शर्मा, जय शर्मा, जयंत मिश्रा,अभिषेक सिंह चौहान, राहुल खटीक,भव्यांश श्रीवास्तव,संतोष धाकड़,अरविंद जाटव, सुमित शर्मा आदि कार्यकर्ता व खिलाडी़ उपस्थित रहे।