थाना करैरा पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा माह के तहत यातायात नियमों के पालन एवं सड़क सुरक्षा हेतु लोगों मे जागरुकता लाने के लिये NHAI अधिकारियों के साथ सेमिनार का आयोजन किया गया एवं लोगों को सड़क सुरक्षा के संबंध मे जागरुक किया गया।

थाना करैरा पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा माह के तहत यातायात नियमों के पालन एवं सड़क सुरक्षा हेतु लोगों मे जागरुकता लाने के लिये NHAI अधिकारियों के साथ सेमिनार का आयोजन किया गया एवं लोगों को सड़क सुरक्षा के संबंध मे जागरुक किया गया।


पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार 1 जनवरी से 31 जनवरी 2026 तक यातायात सुरक्षा अभियान संपूर्ण मध्य प्रदेश पुलिस मे चलाया जा रहा है, जिसके तारतम्य मे पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री अमन सिंह राठौड़ के द्वारा जिले मे सड़क हादसों मे कमी लाने के लिये लगातार प्रयास किये जा रहे हैं एवं समस्त थाना प्रभारियों को यातायात नियमों के बारे मे जागरुक कर नियमों का पालन नहीं करने बालों के खिलाफ कार्यवाही करने के संबंध मे निर्देशित किया गया है।


पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री अमन सिंह राठौड़ द्वारा जिले मे सड़क सुरक्षा अभियान में यातायात के नियमो के तहत जीरो टालरेन्स अपनाने के निर्देश दिये गये उक्त निर्देश के पालन में अति० पुलिस अधीक्षक श्री संजीव मुले के निर्देशन एवं एस.डी.ओ.पी. करेरा श्री आयुष जाखड़ के मार्गदर्शन में थाना करैरा पुलिस द्वारा आज सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत एक सेमिनार का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता NHAI के सर्किल प्रभारी करैरा श्री पवन शर्मा ने की जबकी कार्यक्रम अधिकारी थाना प्रभारी करैरा श्री विनोद छावई रहे जिन्होंने सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा अभियान के तहत सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और जन जागरूकता बढ़ाने हेतु, [NHAI] [सिल्लारपुर तिराहा ] में 'सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा' अभियान चलाकर आम नागरिकों से अपील की है कि वे हेलमेट पहनें, सीट बेल्ट का उपयोग करें और तेज गति से वाहन न चलाएं, यातायात नियमों का पालन करें सिग्नल, जेब्रा क्रॉसिंग और गति सीमा का ध्यान रखें। एवं गाड़ी चलाते समय मोबाइल का उपयोग न करें और नशा करके गाड़ी न चलाने की अपील की ।


सराहनिय भूमिका - थाना प्रभारी करैरा श्री विनोद छावई, उप निरी राधेश्याम शिवहरे, प्रआर मोहन पाल थाना करैरा।

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url