पुलिस थाना तेंदुआ द्वारा अपराध क्रमांक 04/2026 मे अपह्रत नाबालिग बालिका को जयपुर राजस्थान से सुरक्षित दस्तयाब कर परिजोनों को सुपुर्द किया ।
पुलिस थाना तेंदुआ द्वारा अपराध क्रमांक 04/2026 मे अपह्रत नाबालिग बालिका को जयपुर राजस्थान से सुरक्षित दस्तयाब कर परिजोनों को सुपुर्द किया ।
फरियादी ने थाना तेंदुआ पर अपनी नाबालिग लङकी को कोई अज्ञात आरोपी बहला फुसलाकर ले जाने के संबंध में रिपोर्ट की थी जिस पर से थाना तेंदुआ पर अप.क्र. 04/26 धारा 137(2) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।
पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अमन सिंह राठौड़ के द्वारा नाबालिक बालक / बालिकाओं की शीघ्र दस्तयावी के निर्देश दिये गये उक्त निर्देशों के पालन मे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संजीव मुले एवं एसडीओपी कोलारस श्री संजय मिश्रा के मार्गदर्शन मे विवेचना के दौरान अविलम्ब कार्यवाही करते हुए अपहृता नाबालिग बालिका की तलाश हेतु टीम बनाकर भेजी गई थाना क्षेत्र एवं आस पास मुखबिर तंत्र मजबूत कर तलाश की गई एवं जानकारी एकत्रित की गई । अपह्रता को अहमदाबाद गुजरात मे तलाश किया जहां पर जानकारी प्राप्त हुई कि अपहर्ता अहमदाबाद से जयपुर चली गयी है सूचना पर से अपहर्ता की जयपुर मे तलाश की गयी जो अपहर्ता को दिनांक 03.01.26 को बजरंग कालोनी नागल जयपुर से मुखबिर की सूचना पर से दस्तयाव किया गया।
उक्त कार्यवाही में उनि. नीतू सिंह धाकङ, प्रआर. 493 गजेन्द्र सिंह सोलंकी आर. 1001 पवन जाट, आर. 1082 मनीष निगम, मआर. 480 मनीषा मुजाल्दे एवं सायबर सैल की टीम आर. विकाश, आर. आलोक, आर. जलज रावत की विशेष भूमिका रही।