थाना भौंती पुलिस द्वारा सडक सुरक्षा अभियान के अन्तर्गत वाहनो की चैकिंग कर 05 दिवस मे कुल 149 चालान किये जाकर 54400 रूपये की समन शुल्क राशि बसूल की गई ।
थाना भौंती पुलिस द्वारा सडक सुरक्षा अभियान के अन्तर्गत वाहनो की चैकिंग कर 05 दिवस मे कुल 149 चालान किये जाकर 54400 रूपये की समन शुल्क राशि बसूल की गई ।
पुलिस महानिदेशक महोदय म.प्र. भोपाल द्वारा सड़क सुरक्षा अभियान चलाया जाकर अधिक से अधिक बिना हेलमेट मोटरसाईकिल चालको, अबैध रूप से चल रहे बिना परमिट बिना बीमा के बाहनो के विरूध्द कार्यवाही करने बाबत निर्देशित किया गया।
इसी अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री अमन सिंह राठौड़ द्वारा जिले मे सडक सुरक्षा अभियान चलाया जाकर अधिक से अधिक बिना हेलमेट मोटर साईकिल चालकों, अबैध रूप से चल रहे बिना परमिट बिना बीमा के बाहनो के विरूध्द कार्यवाही करने हेतु समस्त थाना प्रभारियो को निर्देशित किया गया उक्त अभियान के अन्तर्गत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री संजीव मुले एवं अनुविभागीय अधिकारी पिछोर प्रशांत शर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी भौंती घनश्याम भदौरिया द्वारा अभियान के तहत थाना भौंती पुलिस टीम के साथ थाना भौंती क्षेत्र मे बाहन चैकिंग लगाई जाकर *05 दिवस मे कुल 149 वाहनो के विरूध्द कार्यवाही की जाकर 149 चालान किये गये व 54400 रूपये की समन शुल्क राशि बसूल की गई ।*
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरी घनश्याम भदौरिया , उनि कुसुम गोयल उनि ज्ञान सिंह, प्रआर. अभयराज , प्रआर प्रहलाद सिंह, आर ब्रजेश राणा, आर मालखान सिंह, आर नंदकिशोर, आर दुर्गाविजय रावत, की मुख्य भूमिका रही।