पुलिस थाना सतनवाङा द्वारा अपराध क्रं.06/2026 मे धोखाधड़ी कर रुपए हड़पने बाले आरोपी अजय खटीक को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया।
पुलिस थाना सतनवाङा द्वारा अपराध क्रं.06/2026 मे धोखाधड़ी कर रुपए हड़पने बाले आरोपी अजय खटीक को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया।
फरियादी मुकेश कुशवाह पुत्र जगदीश कुशवाह उम्र 35 साल नि. नरवर रोड सतनवाडा थाना सतनवाडा जिला शिवपुरी थाना आकर एक आवेदन पत्र एसबीआई क्योस्क बैंक सतनवाडा के संचालक प्रमोद कुमार सक्सेना, साधना सक्सेना, रितेश सक्सेना निवासीगण ग्राम सतनवाडा कलां, अजय खटीक निवासी शिवपुरी द्वारा षडयंत्र पूर्वक जाली दस्तावेज तैयार करने एवं धोखाधडी कर फर्जी तरीके से रूपये हडपने के संबंध में प्रस्तुत किया गया । उपरोक्त आवेदन पर से आरोपीगण प्रमोद कुमार सक्सेना, साधना सक्सेना, रितेश सक्सेना नि.गण सतनवाडा व अजय खटीक निवासी शिवपुरी के विरूद्ध अपराध क्रमांक- 16/2026 धारा- 318(4),338,336(3),340(2),61(2) बीएनएस 2023 का प्रकरण कायम कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री अमन सिंह राठौड़ द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। जिस पर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री संजीव मुले एंव एसडीओपी अनुभाग शिवपुरी श्री संजय चतुर्वेदी के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सतनवाडा उप निरी.सुनील सिंह राजपूत के द्वारा प्रकरण के आरोपी अजय खटीक पुत्र दिनेश खटीक आयु 28 साल निवासी शांती नगर साईंस कॉलेज के पास शिवपुरी थाना फिजिकल जिला शिवपुरी को आज दिनांक 07/02/2026 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया ।
सराहनीय योगदान- उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सतनवाडा उपनिरी. सुनील सिंह राजपूत, सउनि. बृजेन्द्र कुमार पाठक, प्र.आर.695 निरंजन सिहं गुर्जर, प्र.आर.1000 सोनू रजक, आर.1138 राहुल, आर.826 प्रशांत गुर्जर, आर.1164 शिवराज धाकड, थाना सतनवाडा का सराहनीय योगदान रहा है।
