कोतवाली पुलिस व्दारा थाना क्षेत्र के 05 अलग-अलग स्थानों पर छापामार कार्यवाही करते हुये कुल 65 लीटर हाथ भट्टी की अवैध कच्ची शराब कीमती 6500 रु. जप्त कर पांच आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की गयी।

कोतवाली पुलिस व्दारा थाना क्षेत्र के 05 अलग-अलग स्थानों पर छापामार कार्यवाही करते हुये  कुल 65 लीटर हाथ भट्टी की अवैध कच्ची शराब कीमती 6500 रु. जप्त कर पांच आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की गयी।

पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री अमन सिंह राठौड़ द्वारा जिले मे अपराधों पर रोक लगाने हेतु अवैध गतिविधियों, अवैध हथियार, अवैध शराब एवं अवैध मादक पदार्थो के विरूद्ध अधिक से अधिक कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया हैं।

पुलिस अधीक्षक द्वारा दिये निर्देशों के पालन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संजीव मुले एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री संजय चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में कोतवाली टीआई कृपाल सिंह राठौड व्दारा थाना क्षेत्र मे कार्यवाही करने हेतु अलग-अलग टीमें गठित की जाकर क्षेत्र मे रवाना किया गया, टीमों व्दारा कार्यवाही करते हुये मुखबिरों की सूचना पर से शहर के विभिन्न स्थानों बीज गोदाम के पास मनियर से आरोपी दरबार पुत्र हजारी बंजारा उम्र 40 साल नि0 सिंहनिवास से 10 लीटर कच्ची शराब, पोहरी बस स्टेण्ड के पीछे से आरोपी रणवीर पुत्र नैनू बंजारा उम्र 28 साल नि0 सिंहनास से 10 लीटर कच्ची शराब, सिंहनिवास पुल के नीचे से आरोपी भवर पुत्र अमरा बंजारा उम्र 42 साल नि0 सिंहनिवास से 15 लीटर कच्ची शराब, रातौर तिराहे के पास से विजय बंजारा पुत्र सेठा बंजारा उम्र 38 साल नि0 सिंहनिवास से 15 लीटर कच्ची शराब, रेल्वे माल गोदाम से पहले प्लेट फार्म के पास से आरोपी ऊदल पुत्र लड्डू बंजारा उम्र 31 साल नि0 सिंहनिवास से 15 लीटर कच्ची शराब आदि स्थानो पर कार्यवाही करते हुये हाथभट्टी की बनी कच्ची शराब करीबन 65 लीटर कीमती 6500रु. की जप्त की एवं आरोपीगण के विरुध्द 67/26, 68/26, 69/26, 70/26, 71/26 धारा 34(1) आवकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही की गयी ।


सराहनीय भूमिकाः. उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी थाना कोतवाली निरीक्षक कृपाल सिंह राठौड, प्र.आर. 829 विपिन भदौरिया, प्र.आर. 152 जयकिशन राणा, प्र.आर. 335 महेश भास्कर, प्र.आर. 890 अवतार सिंह, प्र.आर. 348 बाबूलाल नागर, आर0 339 हेमराज, आर. 528 महेन्द्र तोमर आर0 298 राजवीर आर0 285 राहुल कुमार, आर0. 151 राहुल कुमार, विशेष भूमिका रही।

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url