थाना सुभाषपुरा पुलिस द्वारा अभिरक्षा से भागे स्थाई वारंटी आरोपी संजय गोस्वामी को ग्वालियर से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया एवं जेल वारंट प्राप्त होने पर जेल भेजा गया।

थाना सुभाषपुरा पुलिस द्वारा अभिरक्षा से भागे स्थाई वारंटी आरोपी संजय गोस्वामी को ग्वालियर से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया एवं जेल वारंट प्राप्त होने पर जेल भेजा गया।


पुलिस अधीक्षक श्री अमन सिंह राठौड़ द्वारा स्थाई वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु विशेष अभियान चलाया जाकर वारंटियो को गिरफ्तार करने के निर्देश दिये गये हैं, जिसके क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री संजीव मुले एवं एसडीओपी शिवपुरी श्री संजय चतुर्वेदी के मार्ग दर्शन में थाना सुभाषपुरा द्वारा वारंटियो की तलाश लगातार की जा रही थी इसी दौरान सूचना मिली कि अभिरक्षा से भागे हुये आरोपी संजय गोस्वामी पुत्र नरेन्द्र गोस्वामी निवासी फर्स वाली गली कम्पू ग्वालियर थाना सुभाषपुरा के अपराध क्र. 24/2019 मे स्थाई वारंट थाना कम्पू जिला ग्वालियर क्षेत्र में आया हुआ है जिस पर थाना प्रभारी सुभाषपुरा द्वारा पुलिस टीम बनाकर वारंटी की तलाश हेतु ग्वालियर रवाना की गयी एवं विगत 06 साल से फरार स्थाई वारंटी संजय गोस्वामी पुत्र नरेन्द्र गोस्वामी निवासी फर्स वाली गली कम्पू ग्वालियर को गुडागुडी क्षेत्र ग्वालियर से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया जिस पर माननीय न्यायालय द्वारा वारंटी को जेल भेजा गया है ।


उक्त स्थाई वारंटी को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी सुभाषपुरा उनि राजीव दुबे , सउनि अरूण वर्मा, प्रआर0 197 अभयसिह, आर0 719 सुखवीर,आर0 321 महेन्द्रसिह की विशेष भूमिका रही है।

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url