सड़क सुरक्षा माह के चलते पुलिस थाना खनियाधाना पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुये यातायात नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने वाले 34 वाहन चालकों के खिलाफ चालानी कार्यवाही करते हुये 11600 रुपये का जुर्माना वसूला।

सड़क सुरक्षा माह के चलते पुलिस थाना खनियाधाना पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुये यातायात नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने वाले 34 वाहन चालकों के खिलाफ चालानी कार्यवाही करते हुये 11600 रुपये का जुर्माना वसूला।


पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार 1 जनवरी से 31 जनवरी 2026 तक यातायात सुरक्षा अभियान संपूर्ण मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा चलाया जा रहा है, जिसके तारतम्य मे पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री अमन सिंह राठौड़ द्वारा जिले मे सड़क हादसों मे कमी लाने के लिये लगातार प्रयास किये जा रहे हैं एवं समस्त थाना प्रभारियों को यातायात नियमों का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ कार्यवाही करने के संबंध मे निर्देशित किया है। 


पुलिस अधीक्षक के निर्देशों के पालन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री संजीव मुले एवं एसडीओपी पिछोर श्री प्रशांत शर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी खनियाधाना द्वारा पुलिस टीम के साथ थाना क्षेत्र मे वाहन चैकिंग लगाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर प्रभावी कार्यवाही करते हुए 34 मोटर व्हीकल एक्ट के चालानी कार्यवाही की गयी, जिसमें बिना हेलमेट के वाहन चलाने वाले 27 वाहनों पर चालानी कार्यवाही कर 8100 रुपए शमन शुल्क, बिना सीट बेल्ट के कुल 02 चालान 1000 रुपए शमन शुल्क, वाहन पर गलत नम्बर प्लेट के कुल 05 शमन शुल्क 2500 रुपये  कुल 11600 रुपये शमन शुल्क वसूल किया गया।


सराहनीय भूमिका -उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिरसौद निरीक्षक केदार सिंह यादव, सउनि गुलशन सोनकर , आर. 1073 अनूप आर. 363 जयवीर गुर्जर आर. 781 हेम सिंह, आर. 1103 उमेश लोधी    की सराहनीय भूमिका रही।30.01.2026

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url