खनियाधाना पुलिस द्वारा अवैध शराब के खिलाफ कार्यवाही करते हुये हाथ भट्टी की बनी कच्ची शराब 100 लीटर जप्त कर आरोपी मानसिहं उर्फ अंग्रेज कंजर को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया एवं जेल वारंट प्राप्त होने पर आरोपी को उप जेल पिछोर भेजा गया।
खनियाधाना पुलिस द्वारा अवैध शराब के खिलाफ कार्यवाही करते हुये हाथ भट्टी की बनी कच्ची शराब 100 लीटर जप्त कर आरोपी मानसिहं उर्फ अंग्रेज कंजर को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया एवं जेल वारंट प्राप्त होने पर आरोपी को उप जेल पिछोर भेजा गया।
पुलिस अधीक्षक महोदय शिवपुरी श्री अमन सिंह राठौड़ के द्वारा अवैध शराब बेचने बालों के विरूध्द कार्यवाही करने एवं जीरो टोलरेंस अपनाने हेतु निर्देशित किया गया है, अति. पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री संजीव मुले एवं एस.डी.ओ.पी अनुभाग पिछोर श्री प्रशांत शर्मा के मार्गदर्शन मे थाना खनियाधाना द्वारा अवैध हाथ भट्टी की कच्ची शराब करीबन 100 लीटर जप्त कर आरोपी के खिलाफ कार्यवाही की गयी है ।
थाना प्रभारी खनियाधाना निरीक्षक केदार सिहं यादव को मुखविर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति कंजर डेरा के सामने सिलपुरा पठार पर हाथ भट्टी की बनी कच्ची शराब बेच रहा है, उक्त सूचना की तस्दीक हेतु पुलिस टीम के साथ रवाना होकर मुखविर के बताये स्थान पर पहुंचे तो एक व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया जिसे हमराही फोर्स की मदद से घेराबंदी कर पकडा, नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम मानसिहं उर्फ अंग्रेज पुत्र कोकसिहं कंजर उम्र 27 साल निवासी कंजर डेरा मुहारीकला थाना खनियाधाना जिला शिवपुरी का होना बताया, उसके पास मे रखी दो प्लास्टिक की कैनों को चैक किया तो उसमे हाथ भट्टी की बनी हुई कच्ची शराब करीबन 100 लीटर कीमती 20000 रूपये की होना पाई गई मौके पर सेम्पल निकाल कर जप्त की गई आरोपी से शराब रखने व बेचने का वैध लाईसेंस चाहा तो कोई लायलेंस का नही होना बताया आरोपी को गिरफ्तार किया गया एवं थाना खनियाधाना पर अपराध क्रमांक 31/2026 धारा 34(2) आवकारी एक्ट का कायम कर आरोपी माननीय न्यायालय पेश किया जहां से जेल वारंट प्राप्त कर आरोपी के उप जेल पिछोर दाखिल किया गया
सरहानीय कार्यवाही - निरी केदार सिहं यादव , उनि अरविन्द सिहं चौधरी ,सउनि रामसिंह भिलाला,सउनि हजारीलाल , प्रआर.776 नीतू सिहं ,प्रआर.95 हीरा सिहं ,आर.1073 अनूप कुमार व आर. 781 हेमसिंह , आर. 363 जयवीर गुर्जर आर. 820 अरविंद कौरव , , आर.665 योगेन्द्र सिहं , आर.1034 दीपक किरार , आर.671 रवि बाथम , आर.1103 उमेश लोधी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


