थाना कोतवाली पुलिस द्वारा अपराध क्रमांक 117/2026 मे अपह्रत नाबालिग बालिका को सूचना के 02 घण्टे के अन्दर सुरक्षित दस्तयाब कर उसके भाई को सुपुर्द किया ।

थाना कोतवाली पुलिस द्वारा अपराध क्रमांक 117/2026 मे अपह्रत नाबालिग बालिका को सूचना के 02 घण्टे के अन्दर सुरक्षित दस्तयाब कर उसके भाई को सुपुर्द किया ।

 थाना कोतवाली पर फरियादी ने अपनी नाबालिग बहन उम्र 15 साल की घर से बिना बताये कहीं चले जाने की रिपोर्ट की थी, गुम हुयी बालिका के नाबालिग होने से थाना कोतवाली पर अप.क्र. 117/26 धारा 137(2) बीएनएस का कायम कर विवेचना में लिया।

अपराध की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री अमन सिंह राठौड़ व्दारा अपहृत की पतारसी करने हेतु आदेशित कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संजीव मुले एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री संजय चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में कोतवाली इन्चार्ज थाना प्रभारी उनि० अमित चतुर्वेदी द्वारा पुलिस टीम बनायी गयी एवं अपहृता नाबालिग बालिका की तलाश पतारसी हेतु टीम रवाना की गई जो बालिका के संबंध में लगातार तलाश की जाकर एवं आसपास के लोगो से भी पूछताछ की गयी जो अपहृता बालिका को दिनांक 16.02.26 को महज 02 घण्टे के अन्दर शिवपुरी से सुरक्षित दस्तयाब किया गया जिसे उसके भाई के सुपुर्द किया गया। अपनी बहन को देखकर उसके चेहरे पर मुस्कान लौटी एवं थाना कोतवाली की तुरंत एवं प्रभावी कार्यवाही के लिये पुलिस का धन्यवाद किया।


सराहनीय भूमिकाः- उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी थाना कोतवाली इन्चार्ज उनि० अमित चतुर्वेदी, उनि० सुमित शर्मा, उनि0 पूजा घुरैया, प्र. आर. 686 मनीष पचौरी, म०आर० पूजा रावत, की विशेष भूमिका रही।

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url