पुलिस अधीक्षक शिवपुरी के निर्देशन मे शिवपुरी पुलिस द्वारा जिले मे गुम/अपह्रत बालक बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु लगातार कार्यववाही करते हुये थाना कोतवाली पुलिस द्वारा अपराध क्रमांक 137/2026 अपह्रत नाबालिग बालिका को 12 घण्टे के अन्दर सुरक्षित दस्तयाब किया।

फरियादी ने अपनी नाबालिग बालिका उम्र 15 साल की घर से बिना बताये कहीं चले जाने की रिपोर्ट की थी जो बालिका के नाबालिग होने के कारण थाना कोतवाली पर अपराध क्रमांक 137/26 धारा 137(2) बीएनएस का कायम कर विवेचना में लिया गया।

अपराध की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री अमन सिंह राठौड़ व्दारा अपहृत की पतारसी करने हेतु आदेशित कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। पुलिस अधीक्षक शिवपुरी के निर्देशन मे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संजीव मुले एवं सीएसपी शिवपुरी श्री संजय चतुर्वेदी के मार्ग दर्शन में कोतवाली प्रभारी टीआई कृपाल सिंह राठौड़ द्वारा टीम बनायी गयी अपहृता नाबालिग बालिका की तलाश पतारसी हेतु टीम रवाना की गई। बालिका के संबंध में लगातार तलाश की जाकर एवं आसपास के लोगो से भी पूछताछ की गयी जो अपहृता बालिका को दिनांक 25.02.26 को महज 12 घण्टे के अन्दर शिवपुरी से दस्तयाब किया गया जिसे उसके पिता के सुपुर्द किया गया जो लडकी को देखकर माता-पिता के चेहरो पर मुस्कान लौटी।

सराहनीय भूमिकाः- उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी थाना कोतवाली टीआई कृपाल सिंह राठौड, सउनि0 महेन्द्र कुशवाह, प्र.आर. 686 मनीष पचौरी, म0आर0 पूजा रावत की विशेष भूमिका रही।

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url