1706 रोगियों ने पहले दिन कराया उपचार, 13 लाख रूपए के स्वीकृति पत्रों का हुआ वितरण

 




1706 रोगियों ने पहले दिन कराया उपचार, 13 लाख रूपए के स्वीकृति पत्रों का हुआ वितरण

- रोटरी क्लब एवं श्रीमंत माधव राव सिधिया स्वास्थ्य मिशन द्वारा आयोजित हुआ जिला स्तरीय स्वास्थ्य शिविर 

- 61 रोगियों को जिला अस्पताल में भर्ती कर उपचार किया प्रारंभ

- 224 रोगी वृहद शिविर के लिए हुए रैफर

।। शिवपुरी 26 फरवरी 2026।। रोटरी क्लब इंटर नेशनल और माधव राव सिंधिया स्वास्थ्य सेवा मिशन के अंतर्गत जिला चिकित्सालय शिवपुरी में आयोजित परीक्षण एवं उपचार शिविर में 1706 रोगियों ने पंजीयन कराकर उपचार प्राप्त किया। शिविर में आए 61 रोगियों को परीक्षण उपरांत जिला अस्पताल में भर्ती की उपचार प्रारंभ किया गया, वहीं 224 रोगियों को 17 मार्च में होने वाले वृहद स्वास्थ्य शिविर हेतु रैफर किया गया। शिविर में दो मूक बधिर बच्चों को उपचार के लिए 13 लाख रूपए के स्वीकृति पत्रों का वितरण शिवपुरी विधायक देवेन्द्र जैन तथा हरबीर सिंह रघुवंशी द्वारा किया गया।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संजय ऋषीश्वर ने प्रेस को जारी जानकारी में बताया कि रोटरी क्लब, श्रींमत माधव राव सिंधिया स्वास्थ्य सेवा मिशन एवं म.प्र. शासन के संयुक्त तत्वाधान में जिला चिकित्सालय शिवपुरी 26फरवरी से 28 फरवरी 2026 तक स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। 

इस शिविर के पहले दिन 26 फरवरी 2026 को शिवपुरी विधायक देवेन्द्र जैन द्वारा दीप प्रज्जवलन कर शिविर का शुभारंभ्र किया गया। शिविर में कोलारस, बदरवास, शिवपुरी, विकासखंड से पूर्व चिन्हाकित रोगियों  को आमंत्रित किया गया था। इसके अतिरिक्त ऐसे रोगी जो विकासखंड लिए आवंटित दिनांक में नही आ सकते थे उनका भी पंजीयन कैंप स्थल पर किया गया। शिविर में 1706 रोगियों ने पंजीयन कराकर उपचार प्राप्त किया। जिनमें से 61 रोगियों को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कर उपचार प्रारभ किया गया वहीं 224 रोगियों को आगामी वृहद शिविर हेतु रैफर किया गया। शिविर में पैथलॉजी जांच 135, सीटी स्केन 55, एक्स रे 112, यूएसजी 5, ईसीजी 52, आभा आईडी 52 एवं 9 निःशुल्क एमआरआइ्र्र प्रखर डायग्नोसिस्ट पर कराई गई।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संजय ऋषीश्वर ने बताया कि शिविर में जन्मजात दो गूंगे बहरे बच्चों ्रको सर्जरी हेतु 13 लाख रूपए के स्वीकृति पत्रों का वितरण राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्गत किया गया। शिविर में भाजपा पदाधिकारी हरवीर सिंह रधुवंशी, भाजपा महामंत्री लवलेश जैन चीनू सहित रोटरी क्लब से दीपेश सांखला, दिलीप जैन एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे वहीं स्वास्थ्य विभाग से मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संजय ऋषीश्वर, सीएस डॉ वीएल यादव, डीआईओ डॉ रोहित भदकारिया, आरएमओ डॉ रामप्रताप सिंह, डीएचओ डॉ प्रदीप शर्मा, डीपीएम डॉ शीतल व्यास सहित स्वास्थ्य विभाग के अमला पूर्ण समय स्वास्थ्य शिविर की व्यवस्थाओं में जुटा रहा।

Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url