पुलिस अधीक्षक शिवपुरी के निर्देशन मे थाना मायापुर पुलिस द्वारा हत्या के अपराध क्रमांक 29/2026 मे आरोपियों के द्वारा फरियादी एवं उसके लड़के के साथ मारपीट कर लड़के की हत्या करने बाले 05 आरोपियों को तुरंत कार्यवाही करते हुये घटना के 24 घण्टे के भीतर गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया एवं जेल वारंट पर जेल पिछोर भेजा गया।



पुलिस अधीक्षक शिवपुरी के निर्देशन मे थाना मायापुर पुलिस द्वारा हत्या के अपराध क्रमांक 29/2026 मे आरोपियों के द्वारा फरियादी एवं उसके लड़के के साथ मारपीट कर लड़के की हत्या करने बाले 05 आरोपियों को तुरंत कार्यवाही करते हुये घटना के 24 घण्टे के भीतर गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया एवं जेल वारंट पर जेल पिछोर भेजा गया।


 फरियादी राजेन्द्र सिंह यादव निवासी मुंहासा द्वारा घायल अवस्था मे थाना मायापुर पर रिपोर्ट किया कि आरोपियों के द्वारा लड़ाई झगड़ा कर लड़का युधिष्टिर एवं मेरे साथ गंभर मारपीट की है, फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना मायापुर मे अपराध क्र. 29/26 धारा 109(1), 296, 115(2), 351(3), 3(5) बीएनएस का कायम किया गया था दौराने विवेचना घायल युधिष्टर यादव की मृत्यु उपरांत प्रकरण मे धारा 103(1), 191(2), 191(3), 190 बीएनएस की इजाफा की गई थी।


पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री अमन सिंह राठौड़ के द्वारा जिले मे शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिये जिले मे अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों मे संलिप्त आरोपियों पर कार्यवाही करने एवं अपराधों मे तत्परता से कार्यवाही कर आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के निर्देशन समस्त पुलिस अधिकारियों को दिये गये हैं।

पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा दिये निर्देशों के पालन मे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री संजीव मुले एवं एसडीओपी पिछोर श्री प्रंशात शर्मा के मार्ग दर्शन मे थाना प्रभारी मायापुर दिनेश सिंह नरवरिया के द्वारा अपराध क्रमांक 29/2026 मे आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु तुरंत कार्यवाही करते हुये आरोपी 1. कप्तान सिंह यादव पुत्र तोरन सिंह यादव उम्र 62 साल 2. सतेन्द्र पुत्र कप्तान यादव उम्र 23 साल 3. धर्मेन्द्र पुत्र कप्तान यादव उम्र 25 साल 4. रामू पुत्र कप्तान सिंह यादव उम्र 18 साल 5. कमलाबाई पत्नि कप्तान सिंह यादव उम्र 60 साल निवासीगण ग्राम मुंहासा थाना मायापुर जिला शिवपरी (म0प्र0) को अपराध के 24 घण्टे के अन्दर गिरफ्तार किया गया । थाना मायापुर पुलिस द्वारा आरोपीगणो से घटना मे प्रयुक्त अलाजरर (तलवार, चाकू, कुल्हाङी व लाठी) जप्त किये गये हैं एवं आरोपियों को माननीय न्यायालय पिछोर में पेश किया जहां से जेल वारंट प्राप्त होने पर जेल दाखिल किया गया। 


सराहनीय कार्यवाही – एस.ओ. दिनेश सिंह नरवरिया, उनि अजय पटेल, सउनि प्रताप सिंह गुर्जर, प्रआर0 269 ऊधम सिंह भिलाला,  प्र.आर. 532 सुरेन्द्र राय, प्र.आर. 845 ओमप्रकाश राठौर, प्र.आर. 604 भीकम सिंह, आर. 1132 सर्वेश शर्मा, आर. 1111 चन्द्रभान सिंह, आर0 994 मुरारीलाल अटारिया, आर. 1086 राजवीर सिंह पवैया की अहम भूमिका रही।

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url