थाना कोतवाली के अपराध क्रमांक 390/24 धारा 302 भादवि में माननीय न्यायालय द्वारा हत्या के 02 आरोपियों को आजीवन कारावास एवं पांच-पांच हजार रूपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया है।
थाना कोतवाली के अपराध क्रमांक 390/24 धारा 302 भादवि में माननीय न्यायालय द्वारा हत्या के 02 आरोपियों को आजीवन कारावास एवं पांच-पांच हजार रूपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया है।
थाना कोतवाली पर सूचना प्राप्त हुई जो बडौदी न्यू मुरम सड़क पर मृतक वासुदेव धाकड पुत्र इमरत लाल धाकड उम्र 42 साल निवासी रातौर हाल माधव नगर शिवपुरी का शव पड़ा हुआ है, जिस पर चाकू के घाव है व गर्दन कटी हुयी है जो थाना कोतवाली पर अपराध क्रमांक 390/24 धारा 302 भादवि का अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध पंजीबध्द्ध किया गया था घटना की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री अमन सिंह राठौड़ द्वारा अज्ञात आरोपियों के तत्काल गिरफ्तारी करने हेतु निर्देश दिये गये थे। पुलिस अधीक्षक महोदय के आदेश के पालन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संजीव मुले एवं एसडीओपी शिवपुरी श्री संजय चतुर्वेदी के मार्गनिर्देशन में तत्कालीन निरीक्षक रोहित दुबे थाना प्रभारी कोतवाली के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गयी एवं प्रकरण की विवेचना तत्कालीन थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक रोहित दुबे द्वारा की गयी विवेचना के दौरान आरोपियो से घटना में प्रयुक्त चाकू, मोटर सायकल, मोबाइल जप्त किये गये, साक्ष्य एकत्रित किये गये एवं तकनीकी सहायता ली गयी दोनो आरोपी रामबाई धाकड नि० ग्रहरवारा थाना तेंदुआ एवं रुपसिंह धाकड नि० दुल्हारा थाना बैराड को चिन्हित किया गया एवं दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया था जो माननीय न्यायालय में अपराध के संबंध में विचारण हुआ जहाँ वर्तमान निरीक्षक कृपाल सिंह राठौड व्दारा साक्षियों को नियत दिनांक को माननीय न्यायालय में उपस्थित कराकर साक्ष्य कराये शासन की ओर से पैरवी लोकअभियोजक श्री धीरज जामदार व्दारा की गयी जो दिनांक 13.02.26 को माननीय न्यायालय व्दारा दोनों आरोपियों रामबाई धाकड़ एवं रुप सिंह धाकड़ को दोषसिध्द पाया गया एवं दोनों को आजीवन कारावास एवं पांच-पांच हजार रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया। घटना दिनांक से लेकर माननीय न्यायालय के निर्णय दिनांक तक पुलिस अधीक्षक श्री अमन सिंह राठौड व्दारा प्रकरण की सतत निगरानी की गयी मृतक के परिजनो ने माननीय न्यायालय के निर्णय पर कोतवाली पुलिस का आभार व्यक्त किया।
*सराहनीय भूमिकाएँः-*
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी थाना कोतवाली निरीक्षक कृपाल सिंह राठौड, तत्कालीन थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक रोहित दुबे, लोक अभियोजक श्री धीरज जामदार, उनि) सुमित शर्मा, उनि दीपक पलिया तत्का. जिला शिवपुरी उनि भूपेन्द्र परमार, उनि धर्मेन्द्र जाटव सायबर सैल प्रभारी, सउनि आविद खांन, प्र.आर. 142 नरेश यादव, प्र.आर. 15 रघुवीर पाल, प्र.आर. विकास चौहान सायबर सैल शिवपुरी, आर0 631 अजय यादव, आर. 309 हेमराज सिंह, आर0 676 कुलदीप चतुर्वेदी, की विशेष भूमिका रही।