गर्भवती महिलाओं की जांच और आयुष्मान कार्ड में लापरवाही पर स्वास्थकर्मियों को जारी हुए नोटिस

 गर्भवती महिलाओं की जांच और आयुष्मान कार्ड में लापरवाही पर स्वास्थकर्मियों को जारी हुए नोटिस

-2 सीएचओ, 01 एनएनएम व 1 आशा सहयोगी पर कार्यवाही की गिरी गाज

।ं। शिवपुरी 14 फरवरी 2026।। गर्भवती महिलाओं का परीक्षण, जांच व उनका ऑन लाईन रजिस्ट्रेशन तथा आयुष्मान कार्ड बनाने में लापरवाही बरतने वाले 2 सीएचओ, 01 एएनएम व 01 आशा सहयोगनी को स्वास्थ्य विभाग द्वारा कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है। 

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संजय ऋषीश्वर ने प्रेस को जारी जानकारी में बताया कि दिनांक 13 फरवरी 2026 को उनके द्वारा शिवपुरी विकासखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सतनवाडा अंतर्गत आने वाले ग्राम सकलपुर, नोहरीकलां में स्थित स्वास्थ्य संस्थाओं का निरीक्षण किया। जिसमे ग्राम सकलपुर में पदस्थ सीएचओ सुश्री ज्योति माहौर पूर्व सूचना के बाद भी अनुपस्थित मिली। इनके गर्भवती महिलाओं में रक्त की कमि को दूर करने के लिए लगाया जाने वाला इजेंक्शन आयुष्मान आरोग्य केन्द्र में न लगाया जाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भेजकर लगवाया गया। जिससे गर्भवती महिलाओं को अपने गांव से यात्रा कर आना जाना पडा, जबकि यह सेवा केन्द्र पर ही प्रदाय की जानी थी। सकलपुर आरोग्य केन्द्र क्षैत्र की 103 गर्भवती महिलाओं की एचआईएमएस पोर्टल पर एंट्री है जबकि अनमोल पोर्टल पर मात्र 65 गर्भवती महिलाएं दर्ज की गई है। इससे गर्भवती महिलाओं को मिलने वाले आर्थिक लाभ में उन्हें परेशानी संभावित है।इसी आयुष्मान आरोग्य केन्द्र पर पदस्थ एएनएम सुश्री निरंजना खत्री ग्राम में व्हीएचएनडी का कार्य छोडकर केन्द्र पर उपस्थित मिली। एएनएम के द्वारा माह फरवरी में मात्र 05 एएनसी बताई गई जिसमें भी इन्हें एएनसी के विवरण ओैंर मॉडरेट एनीमिया की कोई भी जानकारी थी। सकलपुर आयुष्मान आरोग्य केन्द्र पर पदस्थ आशा सहयोगनी सुश्री विनिता रावत ने ग्राम सकलपुर में 37, चांड में 23, पडवा में 11, रैपुरा में 13 तथा पवा में मात्र 01 सहरिया समुदाय के आयुष्मान कार्ड बनाए गए है जो अत्यंत कम है। इसके चलते सीएचओ व एएनएम को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है। 

ग्राम नोहरी कलां में स्थित आयुष्मान आरोग्य केन्द्र के निरीक्षण के दौरान सीएचओ सुश्री प्रगति मौर्य अनुपस्थित मिली। एफसीएम इजेक्शन आयुष्मान आरोग्य केन्द्र पर न लगाकर सीएचसी पर लगवाए गए। एचआईएम पोर्टल में 187 गर्भवती महिलाओं की एएनसी जांच दर्ज है जबकि अनमोल पोर्ट पर मात्र 145 एएनसी ही दर्ज की गई है। जिसके चलते कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url