थाना बम्हारी पुलिस द्वारा प्रकरण क्र. 853/21 में वर्ष 2021 से फरार स्थाई वारंटी मंजेश आदिवासी नि.ग्राम बरखाडी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया जहां से वारंटी को जेल भेजा गया।
थाना बम्हारी पुलिस द्वारा प्रकरण क्र. 853/21 में वर्ष 2021 से फरार स्थाई वारंटी मंजेश आदिवासी नि.ग्राम बरखाडी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया जहां से वारंटी को जेल भेजा गया।
पुलिस अधीक्षक महोदय जिला शिवपुरी श्री अमन सिंह राठौड़ द्वारा सम्पूर्ण जिले में स्थाई, गिरफ्तारी, वारंटियो की तामीली हेतु निर्देशित किया गया है ।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संजीव मुले एवं सीएसपी श्री संजय चतुर्वेदी के कुशल मार्गदर्शन में माननीय न्यायालय जिला शिवपुरी के न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी के प्रकरण क्र.853/21 में जारी स्थाई वारंट में 2021 से फरार चल रहा स्थाई वारंटी मंजेश आदिवासी पुत्र लखन आदिवासी उम्र 26 साल नि.ग्राम बरखाडी थाना बम्हारी जिला शिवपुरी को मुखबिर की सूचना पर से बताये गये स्थान पर पहुंचकर पतारसी कर गिरफ्तार किया गया बाद जिसे माननीय न्यायालय शिवपुरी के समक्ष पेश किया गया, जहां से स्थाई वारंटी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
सराहनीय भूमिका - थाना प्रभारी उनि.बीआर. पुरोहित, आर.766 धर्मेन्द्र सिंह, आर.1115 आशीष पाराशर, आर.677 दशरथ सिंह , एवं आर.चा.707 अमन सिंह सिकरवार।