पुलिस महानिरीक्षक ग्वालियर जोन श्री अरविंद कुमार सक्सेना द्वारा जिला शिवपुरी के निरीक्षण के अगले दिन थाना दिनारा, थाना करैरा एवं एसडीओपी कार्यालय करैरा का निरीक्षण किया।




पुलिस महानिरीक्षक ग्वालियर जोन श्री अरविंद कुमार सक्सेना द्वारा जिला शिवपुरी के निरीक्षण के अगले दिन थाना दिनारा, थाना करैरा एवं एसडीओपी कार्यालय करैरा का निरीक्षण किया।


पुलिस महानिरीक्षक ग्वालियर जोन ग्वालियर श्री अरविंद कुमार सक्सेना द्वारा  पुलिस लाइन एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण किया गया था। निरीक्षण के अगले दिन  पुलिस महानिरीक्षक ग्वालियर जोन द्वारा थाना दिनारा, थाना करैरा एवं एसडीओपी कार्यालय करैरा पहुंचकर परिसर व रिकॉर्ड का निरीक्षण किया। 


निरीक्षण के दौरान थानों के सभी महत्वपूर्ण रजिस्टर चैक कर थाना परिसर की भौतिक स्थिति एवं आधारभूत संरचनाएँ, थाना प्रभारी कक्ष, रोजनामचा कक्ष एवं विवेचक कक्ष की कार्यप्रणाली, CCTNS प्रणाली, कंप्यूटर उपकरण, डेटा-संधारण व अभिलेख प्रबंधन, मालखाना, शस्त्रागार एवं सुरक्षा-नियंत्रण व्यवस्थाएँ, आगंतुक कक्ष, स्टाफ आवास, पेयजल एवं अन्य आवश्यक सुविधाएँ, परिसर की स्वच्छता, अनुशासन एवं रख-रखाव की स्थिति का निरीक्षण करते हुये उक्त सभी बिंदुओं पर पुलिस महानिरीक्षक महोदय द्वारा व्यवस्था-सुधार, क्षमता-वृद्धि एवं बेहतर प्रबंधन के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url