थाना कोतवाली पुलिस द्वारा अवैध रुप से पशुओं व शराब का परिवहन करने पर 03 आरोपियों को गिरफ्तार कर एक पिकअप गाड़ी, 67 लीटर हाथ भट्टी की शराब एवं 16 भैंसों को जप्त किया गया, पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता एवं आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध विवेचना मे लिया।


थाना कोतवाली पुलिस द्वारा अवैध रुप से पशुओं व शराब का परिवहन करने पर 03 आरोपियों को गिरफ्तार कर एक पिकअप गाड़ी, 67 लीटर हाथ भट्टी की शराब एवं 16 भैंसों को जप्त किया गया, पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता एवं आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध विवेचना मे लिया।

 

पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री अमन सिंह राठौड़ द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को अवैध हथियार, अवैध शराब, अवैध मादक पदार्थो, जुआ एवं सट्टा के विरूद्ध अधिक से अधिक कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया है, जिसके पालन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री संजीव मुले एवं नगर पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री संजय चतुर्वेदी के मार्ग निर्देशन में कोतवाली टीआई कृपाल सिंह राठौड़ व्दारा टीम गठित की गयी जो दिनांक 18.03.26 को सूचना मिली कि ग्वालियर तरफ से एक पिकअप गाडी क्रमांक एमपी07-एजी-9065 कठमई तिराहे से निकलने वाली है जिसमें ठूस ठूस कर मवेशी भैंसें भरी हुयी हैं एवं अवैध शराब भी गाडी में रखी हुयी है।

उक्त सूचना पर तुरंत कार्यवाही करते हुये फोर्स को कठमई तिराहे पर रवाना किया जो फोर्स व्दारा गाडी आने की इंतजार किया बाद उक्त नम्बर की गाडी ग्वालियर तरफ से आती दिखी जिसे फोर्स व्दारा रोककर चैक किया तो उसमें 11 भैंसें व 5 पडिया ठूस ठूस कर भरी हुयी थी गाडी को चैक करने पर उसमें चार प्लास्टिक की कट्टी रखी हुयी पाई गयीं जिनको चैक करने पर हाथ भट्टी की कच्ची शराब करीबन 67 लीटर मिली जिसकी कीमत करीबन 6700रु. है को मौके पर पिकअप गाडी क्रमांक एमपी 07-एजी-9065 कीमती 10 लाख रुपये एवं शराब जप्ती की एवं आरोपीगण नीसिर खांन पुत्र बन्ने खांन नि० कुम्हार मोहल्ला पुरानी शिवपुरी, वकील पुत्र रफीक कुरैशी नि० देहात के पीछे, आसिफ खांन पुत्र आजाद खांन नि० तलैया मोहल्ला को गिरफ्तार किया गया है जप्तशुदा भैंसो व पडियों को गोशाला में सुरक्षित रखा गया आरोपीगणो के विरुध्द अप.क्र. 192/26 धारा 34(2) आवकारी एक्ट 11(2) पशु क्रूरता अधिनियम एवं 66, 192 मोटर अधिनियम के अंतर्गत अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया कोतवाली पुलिस व्दारा इस प्रकार की कार्यवाही आगे भी निरंतर जारी रहेगी।


सराहनीय भूमिकाः. उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी थाना कोतवाली निरीक्षक कृपाल सिंह राठौड, उनि) आदित्य प्रताप राजावत, उनि0 सुमित शर्मा, प्र.आर. 890 अवतार सिंह, प्र.आर. 342 मोहन चौहान, आर. 495 रिकेश धाकड, आर0 655 दीपक राठौर, की विशेष भूमिका रही।

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url