थाना कोतवाली पुलिस व्दारा अपराधों मे फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु कार्यवाही करते हुये हत्या के अपराध क्रमांक 180/26 में फरार 02 आरोपियो को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया एवं जेल वारंट पर जेल भेजा।

थाना कोतवाली पुलिस व्दारा अपराधों मे फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु कार्यवाही करते हुये हत्या के अपराध क्रमांक 180/26 में फरार 02 आरोपियो को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया एवं जेल वारंट पर जेल भेजा।


थाना कोतवाली पर दिनांक 11.03.26 को फरियादी बुलाखी पुत्र तेजा आदिवासी उम्र 70 साल नि० सहराना मनियर ने बादल आदिवासी, चैना आदिवासी, बिट्टू आदिवासी व्दारा गंदी-गंदी गालियां देने, मारपीट करने एवं जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट की थी जो फरियादी की रिपोर्ट पर अप.क्र. 180/26 धारा 296,115(2), 351(3), 3(5) बीएनएस का कायम कर विवेचना में लिया गया। फरियादी का मेडीकल परीक्षण कराया गया जो फरियादी बुलाखी आदिवासी को अस्पताल में इलाज हेतु भर्ती कराया गया बाद इलाज हेतु बुलाखी आदिवासी को जिला चिकित्सालय शिवपुरी से जेएएच ग्वालियर रैफर किया गया जहाँ जेएएच ग्वालियर में दौराने इलाज उसकी मृत्यू हो गयी जिससे प्रकरण में धारा 103(1) बीएनएस इजाफा की गयी ।

अपराध की गंभीरता को देखते हुये वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराया गया जो प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री अमन सिंह राठौड़ द्वारा आरोपीगण की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया, जिसके पालन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संजीव मुले एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री संजय चतुर्वेदी के मार्ग निर्देशन में कोतवाली टीआई कृपाल सिंह राठौड द्वारा आरोपीगण की गिरफ्तारी करने हेतु टीम बनायी गयी जो टीम द्वारा दिनांक 17.03.26 को शिवपुरी से प्रकरण में फरार चल रहे 02 आरोपीगण 1. बादल पुत्र अन्तराम आदिवासी उम्र 20 साल 2. बिड्डू पुत्र विनोद आदिवासी उम्र 20 साल नि० गण आदिवासी मोहल्ला मनियर को गिरफ्तार किया गया बाद आरोपीगण से पूछताछ की गयी प्रकरण में पूर्व में एक आरोपी चैना आदिवासी पुत्र अन्तराम आदिवासी उम्र 22 साल नि0 मनियर की गिरफ्तार दिनांक 14.03.26 को हो चुकी थी प्रकरण में तीनो आरोपीगणो की गिरफ्तारी हो चुकी है एवं गिरफ्तारशुदा आरोपीगणो को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।


सराहनीय भूमिकाः- उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी थाना कोतवाली टीआई कृपाल सिंह राठौड, उनि० रामेन्द्र चौहान, उनि० सुमित शर्मा, प्र.आर. 797 संतोष बैस, प्र.आर. 348 बाबूलाल नागर, आर. 803 बृजेश जादौन, आर. 1032 अजय यादव, आर 631 अजय यादव, आर. 309 शिवकुमार, की विशेष भूमिका रही।

Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url