थाना बदरवास पुलिस द्वारा जुआ के खिलाफ कार्यवाही करते हुये थाना क्षेत्र के निर्माणाधीन होटल ए०बी०रोड सुमैला पर दबिश देकर जुआ खेल रहे 05 आरोपियों पकड़ा एवं उनके कब्जे से नगदी 57000 रूपये व ताश की गड्डी जप्त कर कार्यवाही की गयी।


थाना बदरवास पुलिस द्वारा जुआ के खिलाफ कार्यवाही करते हुये थाना क्षेत्र के निर्माणाधीन होटल ए०बी०रोड सुमैला पर दबिश देकर जुआ खेल रहे 05 आरोपियों पकड़ा एवं उनके कब्जे से नगदी 57000 रूपये व ताश की गड्डी जप्त कर कार्यवाही की गयी।


पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री अमन सिंह राठौड़ द्वारा जिले में शांति सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को बनाये रखने के लिये अवैध गतिविधियों मे संलिप्त आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही करने हेतु व क्षेत्र मे जुआ सट्टा खेलने वालों के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही करने हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है।

 पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा दिये गये निर्देशों के पालन मे दिनांक 20.03.26 को थाना प्रभारी बदरवास निरीक्षक रोहित दुबे एवं थाना बदरवास पुलिस टीम के द्वारा जुआ के खिलाफ कार्यवाही करते हुये जुआ खेल रहे आरोपियों को पकड़कर उनके कब्जे से नगदी 57000 रुपये जप्त करने मे सफलता प्राप्त की।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री संजीव मुले एवं अनुविभागीय अधिकारी कोलारस श्री संजय मिश्रा के मार्गदर्शन में मुखबिर की सूचना पर तत्काल कार्यवाही कर थाना बदरवास से पुलिस टीम गठित की जाकर निर्माणाधीन होटल ए०बी०रोड सुमैला पर दबिश दी जाकर 5 आरोपियों को ताश पत्तों से हार जीत का दाव लगाकर जुआ खेलते रंगे हाथों पकडा गया, जुआरियों से कुल नगदी 57000 रूपये एवं ताश की गड्डी जप्त की गयी है। अन्य जुआरी मौके से फरार हैं जिनकी तलाश जारी हैं। आरोपीगणों के खिलाफ अपराध क्रमांक 110/2026 धारा 13 जुआ एक्ट का कायम कर विवेचना में लिया गया।


उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरी रोहित दुबे, सउनि० जगदीश पाराशर, सउनि रघुवीर सिंह मखेनिया, सउनि) विवेक भट्ट, सउनि गोपाल बाबू प्र०आर० गोविन्द भदौरिया, आर नीरज आर दीपक आर चालक दीनू, आर सदन भिलाला, आर० गोलू प्रजापति, आर० थान सिहं, आर0 राजकुमार की मुख्य भूमिका रही।

Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url