शिवपुरी में मेडिकल कॉलेज में पहली बार हुई लेजर सर्जरीडॉक्टरों की टीम ने सफलतापूर्वक किया ऑपरेशन


शिवपुरी में मेडिकल कॉलेज में पहली बार हुई लेजर सर्जरीडॉक्टरों की टीम ने सफलतापूर्वक किया ऑपरेशन 


स्वास्थ्य का महाकुंभ बना स्वास्थ्य शिविर बड़े स्तर पर मरीजों को लाभ पहुंचा रहा है और आज शिवपुरी में मेडिकल कॉलेज में पहली बार लेजर ऑपरेशन भी किया गया।

 श्रीमंत राजमाता विजय राजे सिंधिया मेडिकल कॉलेज शिवपुरी के अस्पताल में लेजर सर्जरी द्वारा ऑपरेशन पाइल्स के किए गए जो रोटेरियन डॉक्टर राम गोयल, प्रसिद्ध लेप्रोस्कोपिक एवं लेजर सर्जन द्वारा किया गया जिन्होंने जोधपुर से आकर अपनी मशीन लाकर रोटरी मेडिकल मिशन एवं माधव मेडिकल मिशन के तहत आयोजित कैंप में मेडिकल कॉलेज में होने वाले ऑपरेशन के तहत किया। 

मेडिकल कॉलेज के डीन डॉक्टर डी परमहंस ने बताया कि डा. राम गोयल के न्यूजीलैंड की यात्रा के समय ही बात करते हुए उन्हें अपना समय इन ऑपरेशंस के लिए मेडिकल कॉलेज बुलाया गया था। उनमें एक ऑपरेशन डीन डॉक्टर डी परमहंस द्वारा भी तत्काल लेजर द्वारा किया गया। ऐसे ऑपरेशंस के लिए लोग लंबी दूरी तय कर बड़ी जगह पर जाते हैं और वहां भी अत्यधिक खर्च करने के पश्चात ही यह इलाज संभव हो पता है। परन्तु शिविर में मरीजों को त्वरित लाभ मिल रहा है। लेजर ऑपरेशन में ना ही जरा लगता है और ना ही ब्लड लॉस होता है जिससे मरीज की रिकवरी भी जल्दी होती है और वह काम पर शीघ्र लौट सकता है। डॉक्टर की टीम में एनेस्थीसिया डॉक्टर शिल्पा अग्रवाल ने दिया एवं डॉक्टर नीति अग्रवाल ने लेजर सर्जरी के ऑपरेशन को असिस्ट किया। नर्सिंग इंचार्ज सिस्टर प्रियंका ने ऑपरेशन की समस्त सुविधाएं जुटाई।

 लेजर सर्जरी जिनकी की गई उनमें आसाराम 40 वर्ष कोलारस, गीताबाई 49 वर्ष जमुनिया,मुन्नालाल 54 वर्ष छत्री शिवपुरी, राजकुमार50 वर्ष सिंगरई शामिल हैं।

 *बच्ची की हुई प्लास्टिक सर्जरी*

 मेडिकल कॉलेज शिवपुरी में प्लास्टिक सर्जन द्वारा एक बच्ची राधिका जिसके माथे पर खून की नस की गठन (हीमैंजियोमा) बना हुआ था जिनका ऑपरेशन करके उसे जड़ से हटा कर प्लास्टिक सर्जरी ऑपरेशन कर दिया गया। इससे मरीज को तुरंत आराम भी हुआ और उसके चेहरे पर निशान भी नहीं छूटेगा। ऐसे ऑपरेशंस के लिए लोगों को अत्यधिक दूरी तय करके बड़े अस्पतालों में कई महीने की वेटिंग लिस्ट में रखने के बाद ही नंबर आता है और तब ही बड़े सर्जन के द्वारा ऑपरेशन हो पता है। परन्तु स्वास्थ्य शिविर में देशभर के प्रतिष्ठित चिकित्सक अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url