पोहरी जनपद सभागार में विधायक ने ली समीक्षा बैठकविकास कार्यों की प्रगति पर दिए निर्देश

 


पोहरी जनपद सभागार में विधायक ने ली समीक्षा बैठकविकास कार्यों की प्रगति पर दिए निर्देश

पोहरी जनपद सभागार में क्षेत्रीय विधायक कैलाश कुशवाह द्वारा समस्त विभाग प्रमुखों की तिमाही समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

बैठक के दौरान विधायक श्री कुशवाह ने विभाग प्रमुखों से वन-टू-वन चर्चा कर विभागवार प्रगतिरत कार्यों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निर्देश दिए कि जो विकास कार्य प्रगति पर हैं, उन्हें निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण किया जाए तथा जो कार्य अभी प्रारंभ नहीं हो सके हैं, उन्हें शीघ्र प्रारंभ किया जाए।

गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए पेयजल आपूर्ति की समीक्षा करते हुए विधायक ने निर्देशित किया कि सभी क्षेत्रों में नियमित एवं पर्याप्त पेयजल उपलब्धता सुनिश्चित की जाए तथा संभावित जल संकट से निपटने हेतु अग्रिम रूप से कार्ययोजना तैयार की जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ पात्र एवं जरूरतमंद व्यक्तियों तक पहुंचाया जाए, ताकि कोई भी पात्र हितग्राही लाभ से वंचित न रहे।

बैठक में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) अनुपम शर्मा, जनपद पंचायत सीईओ ऑफिसर सिंह गुर्जर, रेंजर श्रुति राठौड़, परियोजना अधिकारी नीरज सिंह गुर्जर सहित अन्य विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url