खनियाधाना में सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाइजर भर्ती कैंप आयोजित

खनियाधाना में सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाइजर भर्ती कैंप आयोजित

शिवपुरी, 10 मार्च 2026/ भारतीय सुरक्षा दस्ता परिषद, नई दिल्ली तथा भारत सरकार के पसारा एक्ट 2005 के अंतर्गत जिला रोजगार कार्यालय शिवपुरी एवं मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के सहयोग से सिक्योरिटी स्किल काउंसलिंग इंडिया लिमिटेड, जयपुर द्वारा जनपद पंचायत खनियाधा



ना में सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाइजर भर्ती कैंप आयोजित किया गया।

भर्ती कैंप में ग्रामीण क्षेत्रों से कुल 13 युवाओं ने भाग लिया। निर्धारित शारीरिक मापदंडों के आधार पर भर्ती अधिकारी सुरेंद्र कुमार पोटर द्वारा 3 युवाओं का चयन किया गया।

कमांडेंट कपिल शर्मा ने जानकारी दी कि आगामी भर्ती कैंप 11 मार्च को जनपद पंचायत पिछोर, 12 मार्च को ग्रामीण आजीविका भवन करैरा तथा 13 मार्च को जनपद पंचायत नरवर में आयोजित किए जाएंगे। यह कैंप प्रातः 11 बजे से शाम 3 बजे तक आयोजित होंगे।

चयनित युवाओं को जयपुर में एक माह का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण के उपरांत उन्हें विभिन्न औद्योगिक एवं ऐतिहासिक स्थलों जैसे दिल्ली का लाल किला, ग्वालियर किला, झांसी किला, खजुराहो मंदिर, सांची स्तूप, भोपाल एम्स, आगरा का ताजमहल, एसबीआई बैंक तथा आईडीबीआई बैंक आदि में सुरक्षा सेवाओं के लिए नियुक्त किया जाएगा। चयनित युवाओं को 14,000 से 25,000 रुपये तक का मासिक वेतन दिया जाएगा। साथ ही पीएफ, पेंशन, ग्रेच्युटी, मेडिकल, वेतन वृद्धि, प्रमोशन एवं इंश्योरेंस जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।

इच्छुक बेरोजगार युवा जिनकी शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास, आयु 19 से 40 वर्ष तथा न्यूनतम ऊंचाई 168 सेंटीमीटर है, वे निर्धारित स्थानों पर 10वीं की अंकसूची की छायाप्रति, आधार कार्ड तथा दो पासपोर्ट फोटो के साथ उपस्थित हो सकते हैं। पंजीयन शुल्क 350 रुपये चयनित अभ्यर्थियों द्वारा क्यूआर कोड के माध्यम से जमा किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए www.ssciindia.com वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं अथवा मोबाइल नंबर 9079850906 पर संपर्क किया जा सकता है।


Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url