वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने पर विशेष चरण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे

वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने पर विशेष चरण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे

 सामान्य प्रशासन विभाग, मध्यप्रदेश शासन से प्राप्त निर्देशों के अनुसार वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न चरणों में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

इसी क्रम में 30 मार्च 2026 तक वंदे मातरम विशेष चरण कार्यक्रम आयोजित किया जाना  है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य स्वतंत्रता संग्राम के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए वंदे मातरम के इतिहास, भाव एवं राष्ट्रीय चेतना को जन-जन तक पहुंचाना है।

कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी द्वारा उक्त विशेष चरण कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत शिवपुरी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन एवं समन्वय के लिए जिला शिक्षा अधिकारी, जिला पुरातत्व, पर्यटन एवं संस्कृति परिषद शिवपुरी के सचिव तथा जिला शिक्षा केन्द्र शिवपुरी के जिला परियोजना समन्वयक को सहायक अधिकारी नियुक्त किया गया है।


Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url