कोतवाली पुलिस व्दारा अपराध क्रमांक 174/26 लड़ाई झगड़ा कर जान से मारने की धमकी देने व हवाई फायर करके भय का माहौल उत्पन्न कर शांति सुरक्षा भंग करने वाले आरओ पी के विरुध्द 170 बीएनएसएस के तहत कार्यवाही की गई।

कोतवाली पुलिस व्दारा अपराध क्रमांक 174/26 लड़ाई झगड़ा कर जान से मारने की धमकी देने व हवाई फायर करके भय का माहौल उत्पन्न कर शांति सुरक्षा भंग करने वाले आरओ पी के विरुध्द 170 बीएनएसएस के तहत कार्यवाही की गई।


दिनांक 08.03.26 को फरियादी ललित उर्फ सोनू गोयल पुत्र महेश कुमार गोयल उम्र 44 साल नि० न्यू ब्लॉक शिवपुरी ने आरोपी कपिल तिवारी व्दारा गंदी गंदी गालियां, जान से मारने की धमकी देने तथा अपनी बंदूक से हवाई फायर करने संबंधी रिपोर्ट की थी, उक्त रिपोर्ट पर से थाना कोतवाली पर अप.क्र. 174/26 धारा 296 (ए), 351(2), 125 बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री अमन सिंह राठौड़ व्दारा आरोपी की शीघ्र पतारसी करने हेतु आदेशित किया जो अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संजीव मुले एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री संजय चतुर्वेदी के मार्ग निर्देशन में कोतवाली टीआई कृपाल सिंह राठौड व्दारा आरोपी की पतारसी हेतु टीम बनायी गयी जो दिनांक 09.03.26 को एक व्यक्ति व्दारा अग्रवाल धर्मशाला के पास उत्पात करने की सूचना प्राप्त हुयी सूचना पर से फोर्स को अग्रवाल धर्मशाला के पास रवाना किया तो व्यक्ति उत्पात करता दिखा जिसे काफी समझाने पर नहीं माना नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम कपिल शर्मा पुत्र नरेन्द्र कुमार शर्मा उम्र 45 साल नि० जल मंदिर रोड़ शिवपुरी का होना बताया शांति सुरक्षा की दृष्टि से आरोपी के विरुध्द इस्त0क्र0 16/26 धारा 170 बीएनएस का तैयार किया गया बाद आरोपी को थाने लेकर आये आरोपी से पूछताछ करने पर आरोपी व्दारा अग्रवाल धर्मशाला के पास हवाई फायर करना एवं फरियादी ललित के साथ घटना कारित करना स्वीकार किया आरोपी से घटना में प्रयुक्त बंदूक व कारतूस जप्त किये गये है।

सराहनीय भूमिकाः- उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी थाना कोतवाली टीआई कृपाल सिंह राठौड, उनि0 सुमित शर्मा, प्र.आर. 643 शैतान सिंह, प्र.आर. 797 संतोष बैस, आर. 1032 अजय यादव, आर0 350 मुकेश वर्मा भूमिका रही।

Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url